UAN नंबर भूल गए हैं: आधार और मोबाइल नंबर से 2 मिनट में निकालें, जानिए EPFO Portal, SMS और मिस्ड कॉल का आसान तरीका
Published:
4 min read

यह AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
बिजनेस डेस्क। अगर आप नौकरी करते हैं और आपका PF कटता है, तो आपके लिए UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर सबसे जरूरी पहचान है। यह 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है। जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) हर EPF मेंबर को देता है। नौकरी बदलने पर भी UAN नहीं बदलता है। अलग-अलग कंपनियों में बनने वाले नए PF खाता एक UAN से जुड़े रहते हैं। आपकी पुरानी और नई सभी कंपनियों के PF अकाउंट्स इसी एक UAN से कनेक्ट रहते हैं।
UAN की जरूरत कहां-कहां पड़ती है?
PF बैलेंस चेक करना हो, पासबुक डाउनलोड करनी हो, PF निकालने का क्लेम करना हो, नौकरी बदलने के बाद PF ट्रांसफर करना हो या KYC अपडेट करनी हो। इन सभी कामों के लिए UAN की जरूरत पड़ती है।
UAN भूल गए हैं तो घर बैठे ऐसे पता करें अपना नंबर
अगर आपको अपना UAN याद नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। EPFO के Unified Member Portal की मदद से आप इसे मिनटों में खोज सकते हैं।

ऑनलाइन UAN रिकवर करने की आसान प्रक्रिया
- सबसे पहले EPFO के Member Unified Portal (unifiedportal-mem.epfindia.gov.in) पर जाएं।
- होमपेज पर नीचे दाएं तरफ दिख रहे 'Know Your UAN' विकल्प को चुनें।
- अपना मोबाइल नंबर डालें जो आपके EPFO खाते में रजिस्टर्ड है।
- स्क्रीन पर दिख रहा CAPTCHA कोड भरें और 'Send OTP' पर क्लिक करें। आपके फोन पर आए OTP को दर्ज करके वेरीफाई करें।
- अब अपना नाम, जन्मतिथि दर्ज करें। पहचान के लिए Aadhaar, PAN या Member ID में से कोई एक चुनें और उसका नंबर भरें।
- CAPTCHA डालकर 'Show My UAN' पर क्लिक करें। आपका UAN नंबर स्क्रीन पर आ जाएगा।
यह भी पढ़ें- EPFO 3.0 से PF निकालना आसान होगा: ATM और UPI के जरिए पैसा मिलेगा, जानिए कब 100% PF निकाल सकते हैं
इंटरनेट नहीं है तो भी मिल जाएगा UAN
अगर आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, तब भी आप सामान्य फीचर फोन से अपना UAN/PF विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
SMS भेजकर UAN और PF बैलेंस जाने
अपने EPFO रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर मैसेज भेजें:
- अंग्रेजी के लिए: EPFOHO UAN
- हिंदी में जानकारी के लिए: EPFOHO UAN HIN
अन्य लैंग्वेज के लिए: भाषा के शुरुआती 3 अक्षर जोड़ें (जैसे- तमिल के लिए TAM, तेलुगु के लिए TEL)

Missed Call से प्राप्त करें जानकारी
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। कॉल दो-तीन रिंग के बाद अपने आप कट जाएगी और EPFO आपको SMS के जरिए UAN व PF विवरण भेज देगा।
ऑनलाइन UAN रिकवरी नहीं हो रही? ये हो सकती हैं वजहें
अगर प्रोसेस पूरी करने के बाद भी आपको UAN दिख नहीं हो रहा है, तो ये वजहें हो सकती हैं:
- पुराना नंबर एक्टिव न होने से OTP वेरिफिकेशन पूरा नहीं हो पाता।
- आपके आधार/PAN और EPFO रिकॉर्ड्स में नाम या जन्मतिथि की स्पेलिंग में अंतर होना।
- UAN खाते का आधार/PAN से लिंक न होना।
- गलती से एक से ज्यादा UAN जनरेट हो जाना।
- EPFO वेबसाइट में मेंटेनेंस या सिस्टम अपग्रेड चलना।
यह भी पढ़ें- EPF Rules After Retirement: रिटायरमेंट के बाद PF पर कब तक मिलता रहेगा ब्याज? EPFO के नियम समझिए
इन बातों का ध्यान रखेंगे तो भविष्य में नहीं होगी परेशानी
- हमेशा वही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करें जो Aadhaar और EPFO में रजिस्टर्ड है।
- Aadhaar, PAN और EPFO प्रोफाइल में नाम और जन्मतिथि बिल्कुल एक समान होनी चाहिए।
- समय-समय पर अपना Aadhaar, PAN और बैंक खाता UAN पोर्टल पर अपडेट रखें।
- नौकरी बदलते समय नई कंपनी को हमेशा अपना पुराना UAN ही दें।
यह भी पढ़ें-
EPFO 3.0 Update: क्या आपने नई नौकरी जॉइन की है; PF, विड्रॉल और इसके फायदों के बारे में जरूर जानें
PF बैलेंस कैसे चेक करें: SMS-मिस्ड कॉल से मिलेगी जानकारी, उमंग ऐप और पोर्टल से भी आसानी से होगा चेक

