EPFO में प्रोफाइल फोटो कैसे अपलोड करें: क्या ये ई-नॉमिनेशन के लिए जरूरी, ऑनलाइन प्रोसेस क्या होगी; यहां स्टेप बाय स्टेप गाइड
Published:
2 min read

AI जेनरेटेड इमेज।
बिजनेस डेस्क। EPFO (एम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन) मेंबर्स को यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर अपना प्रोफाइल फोटो अपडेट रखना जरूरी है। खासकर कुछ ऑनलाइन सर्विस जैसे ई-नॉमिनेशन प्रोसेस के लिए फोटो होना चाहिए। हालांकि EPFO की हर सर्विस के लिए फोटो अपलोड करना अनिवार्य नहीं है। ये सिर्फ मेंबर प्रोफाइल को पूरा करने के लिए जरूरी है, ताकि यूजर आसानी से ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल कर सकें। वहीं कुछ रिक्वेस्ट की डिजिटल प्रोसेसिंग के दौरान फोटोग्राफ आइडेंटिटी वेरिफिकेशन करने वाले एक एडिशनल ऑप्शन के तौर पर काम करता है।
ई-नॉमिनेशन में प्रोफाइल फोटो का रोल
EPFO की ई-नॉमिनेशन फैसिलिटी मेंबर्स को अपने एलिजिबल फैमिली मेंबर या लाभार्थी (बेनिफिशियरी) को नॉमिनेट करने की परमिशन देती है। इससे EPF, कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) और कर्मचारी जमा संबंधित बीमा (EDLI) योजनाओं के तहत मिलने वाले फायदा नॉमिनेट व्यक्ति को आसानी से मिल जाता है। अपडेटेड प्रोफाइल (जिसमें फोटो भी शामिल है) EPFO पोर्टल पर आपके रिकॉर्ड को सही और पूरा रखने में मदद करता है।

मेंबर्स प्रोफाइल फोटो कैसे अपलोड करेंगे
मेंबर्स EPFO यूनिफाइड मेंबर पोर्टल के जरिए अपनी प्रोफाइल फ़ोटो अपलोड या अपडेट कर सकते हैं। इस प्रोसेस के स्टेप्स जानते हैं...
स्टेप 1- यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN), पासवर्ड और कैप्चा का इस्तेमाल करके EPFO पोर्टल पर लॉगिन।
स्टेप 2- प्रोफाइल सेक्शन में जाकर फोटो अपलोड या एडिट करने का ऑप्शन चने।
स्टेप 3- पोर्टल के तय फॉर्मेट और फाइल की जरूरतों के हिसाब से रिसेंट की पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
स्टेप 4- अपडेट की गई जानकारी को सेव करें और ये जरूर चेक करें की फोटो प्रोफाइल में दिख रही है या नहीं।

EPFO डिजिटल सर्विस से जुड़ी अन्य डिटेल्स
प्रोफाइल फोटो के अलावा EPF मेंबर प्रोफाइल में आधार, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट की जानकारी, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस जैसी जानकारी शामिल होती है। पोर्टल पर मौजूद सही और वेरिफाइड डिटेल्स EPFO की कई डिजिटल सर्विस से जुड़ी होती है- जैसे ई-नॉमिनेशन, ऑनलाइन प्रोविडेंट फंड निकालने की सुविधा और सदस्यों से जुड़ी अन्य सर्विस।

