Reliance Digital पर iPhone सस्ते में खरीदें: iPhone 18 Pro ₹56,970 में, iPhone 17 Pro ₹39,147 और iPhone Air ₹28,797 में खरीदने का मौका, देखें ऑफर
Published:
3 min read

iPhone के कई मॉडल, स्टोरेज और कलर ऑप्शन पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। (AI जेनरेटेड इमेज)
बिजनेस डेस्क। अगर आप iPhone खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छा मौका है। दरअसल, रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital) पर iPhone के कई मॉडल, स्टोरेज और कलर ऑप्शन पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत लोग अपना पुराना मॉडल एक्सचेंज करके फोन की कीमत कम कर सकते हैं। इस एक्सचेंज ऑफर में सबसे कम कीमत iPhone Air 256 GB की होगी। यह फोन ₹28,797 में खरीद सकेंगे।
यहां पर कीमतों को यह मानकर दिखाया गया है कि कस्टमर्स को हर मॉडल पर लिस्टेड पूरा डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, यह शर्तों के मुताबिक कम हो सकता है।
iPhone 17 पर ऑफर

iPhone 17 Pro के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की लिस्टेड प्राइस ₹1,30,490 है। इस पर ₹91,343 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹39,147 हो जाएगी।
512 GB स्टोरेज वेरिएंट का लिस्टेड प्राइस ₹1,51,990 है। इस पर ₹1,06,393 का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹45,597 हो जाएगी।
iPhone 17 Pro के 1 TB स्टोरेज मॉडल का लिस्टेड प्राइस ₹1,71,490 है। इस पर ₹1,20,043 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद कीमत ₹51,447 रह जाएगी। iPhone 17 Pro के तीनों स्टोरेज ऑप्शन को कॉस्मिक ऑरेंज, सिल्वर और डीप ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
रेगुलर iPhone 17 के 256 GB स्टोरेज वेकिएंट (मिस्ट ब्लू) मॉडल को ₹99,900 की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस पर ₹69,930 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद कीमत ₹29,970 तक रह जाएगी।
iPhone 17 का 512 GB स्टोरेज मॉडल लैवेंडर और सेज में आता है, जिसकी कीमत ₹1,02,900 है। इस पर ₹72,030 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद कीमत ₹30,870 तक पहुंच जाएगी।
iPhone Air ऑफर

iPhone Air के 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹95,990 की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस पर ₹67,193 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद इस फोन की कीमत ₹28,797 रह जाएगी।
iPhone Air के 512 GB मॉडल की कीमत ₹1,39,900 है और इस पर ₹97,930 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद फोन की कीमत 41,970 रुपए तक पहुंच जाएगी।
इसके 1 TB मॉडल की कीमत ₹1,59,900 है। इस पर ₹1,11,930 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद फोन की कीमत ₹47,970 हो जाएगी। इन तीनों वेरिएंट को लाइट गोल्ड, स्काई ब्लू, स्पेस ब्लैक और क्लाउड व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
iPhone 18 पर ऑफर्स

iPhone 18 Pro के 512 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹1,89,900 है। इस पर ₹1,32,930 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद कीमत ₹56,970 रह जाएगी। इस फोन को ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
1 TB स्टोरेज मॉडल को ₹2,39,900 की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस पर ₹1,67,930 तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद फोन की कीमत ₹71,970 रह जाएगी। इस फोन को बरगंडी, ग्लेशियर, ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
2 TB वेरिएंट की कीमत ₹3,14,900 है। इस पर ₹2,20,430 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद फोन की कीमत ₹94,470 तक पहुंच जाएगी। इस वेरिएंट को ब्लैक, सिल्वर, बरगंडी और ग्लेशियर कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
कस्टमर्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर स्टोरेज और कलर ऑप्शन के साथ इस ऑफर की पूरी जानकारी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें-

