OnePlus 16 की भारत में एंट्री तय: 200MP, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी से होगी लैस; 1.4 लाख तक होगी कीमत!
Published:
3 min read

OnePlus 16 की कीमत 1.4 लाख रुपए तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि 16R करीब 70,000 से 75,000 रुपए में आ सकता है। (फोटो सोर्स- OnePlus)
टेक डेस्क। वनप्लस भारत में अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। टिपस्टर देबयान रॉय (Gadgetsata) के मुताबिक, OnePlus 16R का आना लगभग तय है, जबकि OnePlus 16 पर भी विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो भारत में यूजर्स को इस सीरीज का नया नंबर वाला फोन मिल जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी दोनों हैंडसेट के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
ग्लोबल सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग
टिपस्टर रॉय का दावा है कि OnePlus 16R भारत के लिए निश्चित तौर पर तैयार किया जा रहा है, जबकि OnePlus 16 का लॉन्च लगभग तय माना जा रहा है। दूसरी तरफ टिपस्टर अभिषेक यादव का कहना है कि कंपनी OnePlus 16 के ग्लोबल सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग CPH2901, CPH2903 और CPH2905 मॉडल नंबर के साथ कर रही है। OnePlus 16 चीन में लॉन्च हो चुका है। वहां इसके 12+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5999 (करीब 86,000 रुपए) है।
1.4 लाख तक हो सकती है कीमत
OnePlus 16 में 6.78 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है, जो कुछ सपोर्टेड गेम्स में 185Hz तक रिफ्रेश रेट दे सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलिट एक्स्ट्रीम जेन 6 चिपसेट और 9000mAh की बैटरी मिलती है। यह 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
वहीं, इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का 3x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। देबयान रॉय ने इसकी कीमत करीब 1.3 लाख से 1.4 लाख के बीच रहने का अनुमान लगाया है। यह फोन OnePlus 15 (कीमत 84,999 रुपए) से महंगा होगा।
OnePlus 16R में बड़े अपग्रेड का दावा
OnePlus 16R अभी ऑफिशियल तौर पर लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन चीन में पेश की गई OnePlus Ace 7 सीरीज को भारतीय मॉडल का आधार माना जा रहा है। देबयान रॉय के मुताबिक, OnePlus 16R की कीमत करीब 70 से 75 हजार हो सकती है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 चिपसेट, 200MP मेन कैमरा, 50MP का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 185Hz तक डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।
हालांकि, एक दूसरी रिपोर्ट में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा, 165Hz डिस्प्ले और 7500mAh से ज्यादा की बैटरी का दावा किया गया है। OnePlus 15R की शुरुआती कीमत 47,999 रुपए थी, इसलिए 16R की संभावित कीमत ज्यादा होगी।
यह भी पढ़ें-

