धनतेरस से पहले Hero Destini 110 का नया लुक: 76,400 रुपए में क्लासिक एडिशन लॉन्च; 785mm सीट, 12 इंच टायर्स और 19 लीटर अंडरसीट स्टोरेज
Published:
3 min read

Hero Destini 110 क्लासिक एडिशन में नया कलर कॉम्बिनेशन, फ्रेश स्ट्राइप ग्राफिक्स और खास बैजिंग दी गई है।
ऑटो डेस्क। हीरो मोटोकॉर्प (Heri MotoCorp) ने धनतेरस और दीपावली से पहले अपनी फैमिली स्कूटर Destini 110 रेज में नया क्लासिक एडिशन (Classique Edition) लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 76,400 रुपए है। नए वेरिएंट में कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। हालांकि, इसके इंजन, ट्रांसमिशन या मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नए कलर और रेट्रो लुक
Hero Destini 110 Classique Edition को दो नए कलर कॉम्बिनेशन में पेश किया गया है। पहले में मैट गोल्डफिश सिल्वर के साथ लाइट इंडस्ट्रियल ग्रे और ब्राउन इनर पैनल मिलते हैं। जबकि दूसरे में मैट एरीज ब्राउन पेंटवर्क को ब्लैक इनर पैनल के साथ जोड़ा गया है।
कंपनी ने फ्रंट हैंडल कवर और साइड पैनल पर नए स्ट्राइप ग्राफिक्स भी दिए हैं। इसके अलावा मिरर, सीट और इनर पैनल को उनके एक्सटीरियर फिनिश के साथ कलर ट्रीटमेंट दिया गया है। इसमें ब्रांड के नामवाला रिम टेप और 3D क्लासिक एडिशन भी दिया गया है। स्कूटर का बेसिक डिजाइन और बॉडी शेप पहले जैसे ही है।

19 लीटर स्टोरेज और 12 इंच टायर
नए एडिशन में रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए कई प्रैक्टिकल फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 785 mm लंबी सीट है, जिसके बारे में हीरो का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में सबसे लंबी है। स्कूटर में स्पेसियस फ्लोरबोर्ड और आगे-पीछे 12 इंच के टायर मिलते हैं। स्टोरेज के लिए सीट के नीचे 19 लीटर की जगह मिलती है। इसके अलावा फ्रंट कंपार्टमेंट में मोबाइल चार्जिंग और अंडरसीट स्टोरेज पर बूट लैंप भी दिया गया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इसमें स्टैंडर्ड Destini 110 में इस्तेमाल होने वाला 110.9cc एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है। यह 7250 rpm पर 8 bhp और 5750 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क देता है। मोटर CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसमें Hero का i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) भी है। ट्रैफिक में कुछ समय तक स्कूटर खड़ा रहने पर यह सिस्टम इंजन को बंद कर देता है, जिससे फ्यूल में बचत होती है। सितंबर 2025 में लॉन्च हुई Destini 110 रेंज में नया Classique Edition फेस्टिव सीजन से पहले एक अलग स्टाइलिंग ऑप्शन के तौर पर जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें-

