Mercedes-Benz GLC Electric: 4 नवंबर को होगी लॉन्च, 94 kWh बैटरी और 700 Km रेंज; 10 मिनट चार्ज में चलेगी 300 km
Published:
3 min read

Mercedes-Benz GLC Electric में kWh बैटरी और 490 hp की पावर मिलेगी। (फोटो सोर्स- मर्सिडीज-बेंज)
ऑटो डेस्क। मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) की नई इलेक्ट्रिक SUV 'GLC Electric' 4 नवंबर को भारत में दस्तक देगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। भारत में इसे GLC 400 4Matic वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसका प्रोडक्शन पुणे के चाकन प्लांट में होगा। नई Mercedes-Benz GLC Electric में 94 kWh बैटरी, डुअल इलेक्ट्रिक मोटर और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा। कंपनी का दावा है कि कार 700Km तक की रेंज दे सकती है।
94 kWh बैटरी, 490 hp की पावर
Mercedes-Benz GLC Electric में 94 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप मिलेगा, जो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ काम करेगा। इसका पावर आउटपुट 490 hp और पीक टॉर्क 800 Nm है। यह इलेक्ट्रिक SUV 4.3 सेकंड में 0 से 100 Km/h की स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी इसमें 330 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग सुविधा देगी। मर्सिडीज-बेंज का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 300 Km की रेंज दे सकती है।

39.1 इंच की स्क्रीन और एंबिएंट लाइटिंग
Mercedes-Benz GLC Electric के केबिन में 39.1 इंच की MBUX Hyperscreen मिलेगी। कंपनी के मुताबिक, यह मर्सिडीज-बेंज कार में दी गई अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन है। यह स्क्रीन ड्राइवर डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट सिस्टम और आगे बैठे पैसेंजर के एंटरटेनमेंट डिस्प्ले को एक साथ जोड़ती है।
SUV में मल्टी वे पावर एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीटें मिलेंगी। जिनमें हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर होंगे। इसके अलावा 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग, स्काईरूफ और बर्मेस्टर 4D सराउंड साउंड सिस्टम दिया जाएगा।

नया लुक और 21 इंच का अलॉय व्हील
Mercedes-Benz GLC Electric को कंपनी के नए डिजाइन लैंग्वेज के साथ तैयार किया है। इसके फ्रंट में स्क्वायर और राउंड शेप के बीच का क्लोज्ड ग्रिल दिया गया है, जिसके बीच में मर्सिडीज-बेंज का लोगो नजर आता है। इसके साथ आइब्रो शेप और तीन पॉइंट वाले LED DRL और LED हेडलाइट्स मिलते हैं।
नीचे बड़े एयर वेंट और सिल्वर कलर की लोअर लिप दी गई है। साइड प्रोफाइल में स्लोपिंग रूफलाइन, डुअल टोन ORVM और क्रोम विंजो सराउंड मिलेगा। SUV में फ्लश फिटिंग डोर हैंडल, 21 इंच के अलॉय व्हील और स्लिम बॉजी क्लैडिंग दी गई है। पीछे कनेक्टेड LED टेललाइट्स और बीच में मर्सिडीज-बेंज का लोगो कार को प्रीमियम लुक देते हैं।
यह भी पढ़ें-

