Maruti Fronx Facelift: अब सिर्फ लुक नहीं, सेफ्टी में भी होगा बड़ा अपग्रेड; ADAS, रियर डिस्क ब्रेक और नया इंजन मिलेगा
Published:
3 min read

नई Fronx को फरवरी 2027 में होने वाले Bharat Auto Expo के आसपास पेश किया जा सकता है। (फोटो सोर्स- Carwale)
ऑटो डेस्क। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Fronx के फेसलिफ्ट वर्जन को उतारने की तैयारी में है। कंपनी लंबे समय से Maruti Fronx Facelift की टेस्टिंग कर रही है। हाल ही में अपकमिंग SUV का नया टेस्ट मॉडल कैमरे में कैप्चर हुआ है। हालांकि कार पूरी तरह ढकी हुई थी, लेकिन टेस्ट मॉडल को देखकर लगता है कि इस बार सिर्फ डिजाइन में छोटे-मोटे बदलाव नहीं होंगे। इसमें रियर डिस्क ब्रेक और ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
फ्रंट लुक में बदलाव होगा
टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों में नई Fronx का ओवरऑल सिलहूट मौजूदा मॉडल जैसा ही है। जिसमें इसकी पॉपुलर स्लोपिंग रूफलाइन और स्प्लिट लाइटिंग सेटअप बरकरार रखा गया है।
- कैमोफ्लाज के नीचे फ्रंट ग्रिल में रिवाइज्ड पैटर्न देखने को मिल सकता है।
- कार के आगे और पीछे के बंपर के डिजाइन को और अट्रैक्टिव बनाया जाएगा।
रियर डिस्क ब्रेक मिल सकते हैं
नई Fronx के टेस्ट मॉडल में सबसे खास चीज इसके पिछले पहियों पर रियर डिस्क ब्रेक होना है। मौजूदा मॉडल में आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं। अगर नए मॉडल में रियर डिस्क ब्रेक मिलते हैं, तो यह कार की ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और ड्राइविंग सेफ्टी के लिए बहुत बड़ा अपग्रेड होगा।

ADAS और नए सेफ्टी फीचर्स
टेस्ट कार में सुजुकी बैज के ठीक नीचे एक रडार मॉड्यूल देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई Fronx में ADAS दिया जा सकता है। इस सिस्टम के साथ कार में ये फीचर मिल सकते हैं-
- एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल
- ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग
- लेन-कीपिंग असिस्टेंस
- ऑटोमैटिक हाई-बीम असिस्ट
Baleno Facelift जैसे प्रीमियम इंटीरियर फीचर्स
नई Fronx के केबिन को और ज्यादा प्रीमियम बनाया जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी इसमें Baleno Facelift वाले कई लेटेस्ट फीचर्स शामिल करेगी-
- वेंटलेटेड फ्रंट सीट्स
- कूलिंग फंक्शन के साथ वायरलेस चार्जिंग
- नई अपहोल्स्ट्री और अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

नया Z-Series इंजन मिलेगा
Fronx Facelift का सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव इसके इंजन में देखने को मिल सकता है। मौजूदा 1.2 लीटर 4-सिलेंडर K-Series पेट्रोल इंजन की जगह मारुति अपना नया 1.2 लीटर 3-सिलेंडर Z-Series इंजन दे सकती है। वहीं, परफॉर्मेंस लवर्स के लिए 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन पहले की तरह जारी रहेगा।
फिलहाल, Fronx की एक्स-शोरूम कीमत 6.90 लाख से 12.03 लाख के बीच है। यह Sigma, Delta, Delta+, Zeta और Alpha ट्रिम में आती है। इसमें मैनुअल, AMT, टर्बो-ऑटोमैटिक और CNG जैसे विकल्प मिलते हैं।
नए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत भी इसी के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि ADAS और रियर डिस्क ब्रेक जैसे प्रीमियम फीचर्स जुड़ने से कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
कंपनी इस SUV को फरवरी 2027 में होने वाले भारत ऑटो एक्सपो के आसपास ग्लोबल या इंडियन मार्केट में पेश कर सकती है। इसके बाद टोयोटा भी अपनी Urban Cruiser Taisor को इसी तर्ज पर अपडेट कर सकती है।
यह भी पढ़ें-

