KTM 200 Duke में टेक्नोलॉजी अपग्रेड: बिना क्लच बदलेंगे गियर, टैक्शन कंट्रोल और नए कलर्स मिले; कीमत 2.07 लाख
Published:
3 min read

KTM 200 Duke को अब पहले से ज्यादा टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। (फोटो सोर्स- KTMIndia)
ऑटो डेस्क। KTM ने अपनी 200cc स्ट्रीट बाइक 200 Duke को नए टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ अपडेट किया है। अब इस बाइक में बड़े इंजन वाली KTM बाइक्स में मिलने वाले इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग फीचर्स दिए गए हैं। नई KTM 200 Duke में राइड-बाय-वायर, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और दो राइडिंग मोड स्टैंडर्ड मिलेंगे। अपडेट के बाद बाइक की कीमत 2,07,140 रुपए (एक्स-शोरूम) हो गई है, जो पुराने मॉडल से 1552 रुपए ज्यादा है।
KTM 200 Duke में नए इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स
नई KTM 200 Duke में अब राइड-बाय-वायर सिस्टम दिया गया है। इसमें थ्रॉटल का कनेक्शन मैकेनिकल तरीके से नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक तरीके से इंजन को कंट्रोल करता है। बाइक में बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी मिलता है, जिससे राइडर बिना क्लच दबाए ऊपर और नीचे तरफ गियर बदल सकता है।
इसके साथ ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है, जो पीछे के टायर की ग्रिप को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करता है। बाइक में स्ट्रीट और रेन दो राइडिंग मोड दिए गए हैं। इन फीचर्स को अपडेटेड TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।

ट्रैफिक में काम आएगा क्रॉल असिस्ट फीचर
KTM 200 Duke में क्रॉल असिस्ट फीचर जोड़ा है। यह फीचर स्लो स्पीड पर बाइक चलाने और बार-बार रुकने वाली स्थिति में मदद करता है। खासकर शहरों के भारी ट्रैफिक में जहां बाइक को लगातार धीरे चलाना और रोकना पड़ता है
टेक्नोलॉजी अपडेट के बावजूद KTM 200 Duke के इंजन में कोई बदलाव नहीं है। बाइक 25 PS की अधिकतम पावर देती है। कंपनी ने बाइक के पावर टू वेट रेशियो को इसकी खासियत बताया है। वहीं, इसमें 43mm WP अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क, 150 सेक्शन का रियप टायर और 320 mm का फ्रंट ब्रेक रोटर मिलता है।

दो नए कलर में आएगी KTM 200 Duke
अपडेटेड KTM 200 Duke को दो नए कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इनमें लिक्विड कार्बन और स्लेट ग्रे शामिल हैं। लिक्विड कार्बन कलर में पहली बार 200 Duke को पूरी तरह ब्लैक फिनिश दी गई है। वहीं, स्लेट ग्रे उन ग्राहकों के लिए एक अलग ऑप्शन है, जो थोड़ा डार्क लेकिन अलग लुक चाहते हैं।
KTM के प्रोबाइकिंग बिजनेस यूनिट के हेड दिनेश कुलकर्णी ने कहा, 'इस अपडेट के जरिए कंपनी KTM की रेसिंग तकनीक से प्रेरित एडवांस फीचर्स को 200 Duke तक लेकर आई है। ये तकनीकें पहले कंपनी की बड़ी इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलों में देखने को मिलती थीं।'
यह भी पढ़ें-

