Royal Enfield Himalayan 750 का टीजर आउट: क्रूज कंट्रोल और लिक्विड-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन; EICMA में एंट्री हो सकती है
Published:
4 min read

Himalayan 750 में नया पैरेलल-ट्विन इंजन, क्रूज कंट्रोल और एडवेंचर टूरिंग से जुडे कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है। (फोटो सोर्स- Royal Enfield/Instagram)
ऑटो डेस्क। रॉयल एनफील्ड ने अपनी एडवेंचर बाइक Himalayan 750 का पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। टीजर में बाइक की सिल्हूट झलक दिखाई गई है। फोटो में दिए गए कोऑर्डिनेट्स इटली के मिलान शहर की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इसे नवंबर 2026 में होने वाले EICMA मोटरसाइकिल शो में पेश कर सकती है।
Himalayan 750 लंबे समय से रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की सबसे चर्चित अपकमिंग बाइक्स में शामिल है। टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार देखा जा चुका है। जिससे बाइक के डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं।
Royal Enfield Himalayan 750 का डिजाइन
नई Himalayan 750 में Royal Enfield ने बाइक के मौजूदा Himalayan डिजाइन को बरकरार रखा है, लेकिन इसका साइज ज्यादा बड़ा और दमदार नजर आता है। बाइक में गोल LED हेडलैंप और एडवेंचर टूरर जैसा डिजाइन दिया गया है।
बाइक में विंडस्क्रीन, क्रॉस-स्पोक व्हील्स और हैंडलबार देखने को मिलता है। इसमें कई एक्सेसरीज भी दी जा सकती है। जिससे इसे टूरिंग के लिए और बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकता है। टेस्टिंग के दौरान सामने आई फोटोज में Himalayan 750 को चार कलर में देखा गया है। इनमें येलो और ब्लैक के साथ मैरून शेड, व्हाइट टैंक पर येलो और रेड ग्राफिक्स, सॉलिड मेटैलिक ग्रे और एक अन्य सॉलिड पेंट स्कीम शामिल है।
Royal Enfield Himalayan 750 में क्रूज कंट्रोल मिलेगा
बाइक के राइट-हैंड स्विचगियर में एक अलग क्रूज बटन दिखाई दिया है। इसके साथ 'RES/+' टॉगल भी दिया गया है। इससे संकेत मिलता है कि बाइक में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल के साथ क्रूज कंट्रोल मिल सकता है। एडवेंचर टूरिंग बाइक के लिए यह फीचर काम का हो सकता है। इससे राइडर को लगातार एक्सीलेटर दबाए रखने की जरूरत कम हो जाती है।
कई राइड मोड मिलने की उम्मीद
टेस्टिंग के दौरान Himalayan 750 में एक अलग M बटन देखा गया है। यह बटन मौजूदा Himalayan 450 में ABS को एक्टिव या डी-एक्टिवेट करने के लिए इस्तेमाल होता है। वहीं, Royal Enfield की दूसरी बाइक्स में इसी तरह का बटन राइड मोड बदलने के काम आता है। इस वजह से उम्मीद है कि Himalayan 750 में भी राइड मोड दिए जा सकते हैं।
Himalayan 750 की टेस्ट बाइक के आगे एडजस्टेबल Showa USD फोर्क्स दिखाई दिए हैं। पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन है। इसमें फ्रेम पर लगा प्रीलोड एडजस्टर भी नजर आया है। ब्रेकिंग के लिए आगे डुअल डिस्क और पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक मिलता है।

बाइक के व्हील साइज की जानकारी भी सामने आई है। Himalayan 750 में आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच का टायर दिया जा सकता है। इसमें व्रेडेस्टीन सेंटॉरो XR डुअल पर्पल रेडियल टायर लगाए गए हैं। इनमें राइट-एंगल मेटल वाल्व स्टेम दिखाई देते हैं। इससे बाइक में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलने की संभावना है।
लिक्विड-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन से लैस होगी बाइक
Himalayan 750 के आगे बड़े साइज का रेडिएटर दिखाई देता है। जिसे वायर-मेश गार्ड से सेफ किया गया है। इससे साफ संकेत मिलता है कि बाइक में लिक्विड-कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। साथ ही नया पैरेलल ट्विन इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन Himalayan 450 में मिलने वाले सिंगल सिलेंडर इंजन से बड़ा होगा।
फिलहाल कंपनी ने Himalayan 750 की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, टीजर में मिलान के कोऑर्डिनेट्स दिखने के बाद इसके EICMA 2026 में ग्लोबल डेब्यू की उम्मीद बढ़ गई है। अगर बाइक EICMA में पेश होती है, तो यह रॉयल एनफील्ड की अब तक की सबसे बड़ी एडवेंचर टूरिंग मोटरसाइकिलों में से एक होगी।
यह भी पढ़ें-

