EPFO 3.0 Update: क्या आपने नई नौकरी जॉइन की है; PF, विड्रॉल और इसके फायदों के बारे में जरूर जानें
Published: Updated:
4 min read

यह AI जेनरेटेड सिम्बॉलिक इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
बिजनेस डेस्क। EPFO 3.0 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का नया अपग्रेड है। जिसे प्रोविडेंट फंड (PF) से जुड़े कामों को आसान, फास्ट और डिजिटल बनाने के लिए लाया गया है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो पहली बार जॉब शुरू कर रहे हैं। अगर आपने हाल ही में नौकरी जॉइन की है, तो यह जानना जरूरी है कि PF एक लॉन्ग पीरियड की सेविंग स्कीम है। इसमें आपकी सैलरी का एक हिस्सा हर महीने कटता है। उतनी ही अमाउंट कंपनी की तरफ से भी डिपॉजिट किया जाता है।
यह डिपॉजिट अमाउंट समय के साथ ब्याज के साथ बढ़ता है और रिटायरमेंट के समय काम आता है। इसके अलावा जॉब छूटने, मेडिकल या इमरजेंसी में इस फंड का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब EPFO 3.0 की मदद से कई प्रोसेस पहले से ज्यादा ऑटोमेटेड हो रही हैं। जिससे क्लेम सेटलमेंट तेजी से हो सकेगा और पेपरवर्क भी कम होगा। कई मामलों में ऑनलाइन क्लेम करने पर कंपनी का अप्रूवल लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
साथ ही सिस्टम में UPI जैसी डिजिटल सुविधाओं को जोड़ा जा रहा है। ऑनलाइन ट्रैकिंग को बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि कर्मचारी आसानी से PF से जुड़ी जानकारी देख सकें। आसान शब्दों में कहें तो PF सेविंग और रिटायरमेंट सुरक्षा है, जबकि EPFO 3.0 इसे पहले से ज्यादा सिंपल और ट्रांसपेरेंट बना रहा है।
यह भी पढ़ें- EPFO 3.0 से PF निकालना आसान होगा: ATM और UPI के जरिए पैसा मिलेगा, जानिए कब 100% PF निकाल सकते हैं
EPFO 3.0 डिजिटल अपग्रेड: कर्मचारियों के लिए फास्ट और पेपरलेस PF विड्रॉल
EPFO 3.0 PF सिस्टम को ऑटोमेटेड, पेपरलेस और यूजर फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका उद्देश्य क्लेम सेटलमेंट की प्रोसेस को तेज करना और मैनुअल हस्तक्षेप को कम करना और वेरिफिकेशन प्रक्रिया को आसान बनाना है।
अब कई मामलों में ऑनलाइन विड्रॉल की रिक्वेस्ट किए बिना कंपनी की मंजूरी के प्रोसेस किया जा सकता है। इससे कर्मचारियों को होने वाली देरी कम होगी। इसके अलावा UPI बेस्ड ट्रांसफर और ATM जैसी सुविधाओं को सिस्टम में शामिल किया जा रहा है।
क्या EPF से पैसा निकाला जा सकता है? विड्रॉल रूल और बेनिफिट
हां, आप अपने EPF (PF) अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ नियम हैं। अगर जॉब चली जाती है, तो PF बैलेंस का 75% तक हिस्सा निकाल सकते हैं। नौकरी के दौरान भी कुछ खास कारणों से पार्शियल विड्रॉल की परमिशन होती है। जैसे-
- मेडिकल खर्च
- घर खरीदने या बनाने के लिए
- आपातकालीन जरूरत के लिए
यह व्यवस्था इसलिए बनाई गई ताक कर्मचारी जरूरत पड़ने पर अपनी सेविंग का इस्तेमाल कर सकें, लेकिन रिटायरमेंट बचत भी सुरक्षित बनी रहे।
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर क्या है, यह 3.83 हुआ तो बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी; ग्राफिक्स के जरिए समझें
EPFO इंश्योरेंस,कंट्रीब्यूशन और सेविंग बेनिफिट
एक्टिव EPF मेंबर्स को EDLI स्कीम के तहत जीवन बीमा कवर मिलता है। इस स्कीम के तहत बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 7 लाख तक का टैक्स-फ्री इंश्योरेंस लाभ दिया जाता है। कंपनी द्वारा जमा की जाने वाली रकम दो हिस्सों में बांटी जाती है। EPS (पेंशन) में अधिकतम 1250 रुपए प्रति माह जमा किए जाते हैं। बाकी रकम EPF अकाउंट में जाती है।
- EPF लॉन्ग पीरियड में संपत्ति बनाने और रिटायरमेंट के लिए सुरक्षित सेविंग का भरोसेमंद माध्यम माना जाता है।
- फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% सालाना ब्याज मिल रहा है।
- यह ब्याज सीधे PF अकाउंट में जमा किया जाता है। इसकी जानकारी EPFO पासबुक पोर्टल से देखी जा सकती है।
- धोखाधड़ी से बचने के लिए अपना UAN, आधार नंबर और पैन नंबर किसी के साथ शेयर न करें।
यह भी पढ़ें-
EPFO Update 2026: PF क्लेम सेटलमेंट तेज हुआ, 8 दिन में पैसा मिलेगा; संसद में सरकार ने दी जानकारी
PF बैलेंस कैसे चेक करें: SMS-मिस्ड कॉल से मिलेगी जानकारी, उमंग ऐप और पोर्टल से भी आसानी से होगा चेक

