एशियन गेम्स, नई जर्सी में टीम इंडिया: क्वार्टरफाइनल में अफगानिस्तान से मुकाबला; पाकिस्तान की हॉन्ग कॉन्ग से टक्कर; यहां शेड्यूल
Published:
2 min read

एशियन गेम्स 2026 के लिए नई जर्सी में भारतीय टीम। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 में मेन्स क्रिकेट इवेंट 24 सितंबर से शुरू हो गया है। तीन दिन में ग्रुप मुकाबलों के बाद क्वार्टरफाइनल की बाकी 4 टीमें तय हो गई हैं। जबकि इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को डायरेक्ट क्वार्टरफाइनल में एंट्री मिली थी।
ऐसे में अब भारतीय टीम का क्वार्टरफाइनल मुकाबला किससे होगा, यह तय हो गया है। टीम इंडिया अपना पहला मैच 28 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले भारतीय टीम एशियन गेम्स की अपनी नई जर्सी में भी नजर आई है। BCCI ने इसका फोटो शेयर किया है।

फाइनल और ब्रॉन्ज मेडल मैच 3 अक्टूबर को
पाकिस्तान टीम का क्वार्टरफाइनल हॉन्ग कॉन्ग टीम से होगा। यह दोनों मैच 28 सितंबर को ही होंगे। इसके बाद बाकी दो क्वार्टरफाइनल 29 सितंबर को होंगे। इसमें श्रीलंका की टक्कर नेपाल से होगी, जबकि बांग्लादेश का मैच मलेशिया से होगा।
चारों क्वार्टरफाइनल जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। दोनों सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को होंगे। आखिर में गोल्ड मेडल मैच यानी फाइनल और ब्रॉन्ज मेडल मैच 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे।
क्वार्टरफाइनल का शेड्यूल
- 28 सितंबर: पाकिस्तान Vs हॉन्ग कॉन्ग
- 28 सितंबर: इंडिया Vs अफगानिस्तान
- 29 सितंबर: श्रीलंका Vs नेपाल
- 29 सितंबर: बांग्लादेश Vs मलेशिया

Asian Games के लिए भारतीय मेन्स स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, यश ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, विपराज निगम और वैभव सूर्यवंशी।

