युवी ने अभिषेक से करवाई उठक-बैठक: बर्थडे पर स्पेशल वीडियो शेयर किया; युवराज बोले- इसका बैग में उठाता हूं, इसे शर्म आनी चाहिए
Published: Updated:
2 min read

अभिषेक शर्मा ने अब तक 56 टी20 इंटरनेशनल मैच में 1629 रन बनाए हैं। वे टेस्ट और वनडे में डेब्यू नहीं कर सके। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा का आज (4 सितंबर) बर्थडे है। वे 26 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर अभिषेक के गुरु और पूर्व भारतीय क्रिकेट युवराज सिंह ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया। युवी इस वीडियो में अभिषेक से उठक-बैठक करवाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो के ही एक क्लिप में युवी मजाकिया अंदाज में यह भी कहते दिख रहे हैं कि वे अभिषेक का बैग उठाते हैं। इसे शर्म आनी चाहिए। इस लाइन के बाद अभिषेक भी मुस्कुराकर वीडियो में हाथ जोड़ते नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की तरह बने वैभव: BCCI सेक्रेटरी बोले- हम सूर्यवंशी को लेकर गंभीर, उसके हर कदम पर पैनी नजर है
युवी ने अभिषेक से 4 वादे करवाए
वीडियो की शुरुआत ही अभिषेक के उठक-बैठक से होती है। युवी इस ओपनर से कहलवाते हैं कि बोल पहली ही बॉल पर मैं लप्पा नहीं मारूंगा। अभिषेक भी कान पकड़कर उठक-बैठक करते हुए इस बात को दोहराते हैं।
इस दौरान युवराज ने अभिषेक से कई वादे करवाए। वे बोलते गए और अभिषेक रिपीट करते हुए वादे करते गए।
युवी ने कहा-
- 'दूसरा मैं टाइम लेकर बैटिंग करूंगा।'
- 'तीसरी बात पहले से सोचकर स्कोर करूंगा।'
- 'चौथी बात मैं पहली ही बॉल पर लिफ्ट नहीं मारूंगा।'
सामान उठाने को लेकर युवी का मजाक
वीडियो के बीच में युवी और अभिषेक शायद किसी एयरपोर्ट पर नजर आते हैं। इस दौरान युवी कहते हैं- इसका बैग में उठाता हूं। अभी ये ड्रामा कर रहा है। इनको शर्म आना चाहिए। इनको मेरा सामान उठाना चाहिए या मुझे इनका सामान उठाना चाहिए।
इसके अलावा वीडियो में युवराज सिंह 26 साल के अभिषेक को ट्रेनिंग करवाते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में पंजाबी गाना भी चलता है।
युवी ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा- सर अभिषेक आज आपका बर्थडे है। कितना शुभ दिन है। आप सभी का ध्यान रखते हैं और मिलजुल कर रहते हैं। हमेशा अपनी नाकामियों से सीखते हो। हर बार ज्यादा से ज्यादा मेहनत करते हो। आशा करते हैं कि इस साल आपके ज्यादा रन बने और खूब शतक लगें।

