सा. अफ्रीका की हार से इंडिया को फायदा: WTC फाइनल के लिए टॉप-2 टीम से टक्कर, बाकी 7 में से 5 टेस्ट में जीतना जरूरी; देखें सिनेरियो
Published:
2 min read

भारतीय टीम को अब WTC के तहत 7 टेस्ट और खेलने हैं। फिलहाल, टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीकी टीम को 214 रन से हार झेलनी पड़ी। इस रिजल्ट के बाद ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल का सिनेरियो काफी रोचक हो गया है। इस नतीजे के बाद भारतीय टीम को फायदा मिला है, जबकि अफ्रीका टीम एक पायदान फिसलकर नंबर-3 पर पहुंच गई है।
न्यूजीलैंड टीम को एक पायदान का फायदा हुआ और वो अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया पहले से ही WTC पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर काबिज है। भारतीय टीम पांचवें नंबर पर काबिज है। उसे यदि फाइनल में एंट्री करनी है तो बाकी बचे 7 में से कम से कम 5 टेस्ट जरूर जीतने होंगे। हालांकि इसके बाद भी दूसरी टीमों की हार जीत पर निर्भर रहना होगा, लेकिन फाइनल की उम्मीद ज्यादा रहेगी।
ये भी पढ़ें: धोनी के अगले IPL में खेलने की उम्मीद: CSK फ्रेंचाइजी के CEO ने कहा- माही चेन्नई पहुंचकर अपना फैसला बताएंगे
न्यूजीलैंड से 2 और ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट
एक खास बात यह भी है कि भारतीय टीम को अपने बाकी बचे 7 टेस्ट मौजूद WTC टेबल की टॉप-2 टीम से ही खेलना है। इसमें सबसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी के घर में 2 टेस्ट की सीरीज खेलनी है। फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट की घरेलू सीरीज खेलनी है।
भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका को उसी के घर में 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से हराया है। इस जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 51.52% पॉइंट्स के साथ 5वें नंबर पर है। WTC फाइनल के लिए इंडिया को टॉप-2 में आना होगा, लेकिन यह थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप के टिकट्स की हाई डिमांड: 12 दिन में 142 देश से डेढ़ करोड़ एप्लीकेशन; इंडिया Vs पाकिस्तान 3 मैच संभव





