12 दिन में 142 देश से डेढ़ करोड़ टिकट की डिमांड: शेड्यूल बदलने से इंडिया Vs पाकिस्तान 2 मैच तय, तीसरा भी मुमकिन
Published: Updated:
2 min read

इस वर्ल्ड कप के लिए ICC ने शेड्यूल बदला है, जिससे इंडिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच होने की उम्मीद है। (फाइल फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बताया है कि 2027 ODI वर्ल्ड कप के टिकट्स की हाई डिमांड देखने को मिल रही है। 142 देश से 12 दिन में डेढ़ करोड़ से ज्यादा टिकट्स के लिए एप्लीकेशन आई हैं।
इंडिया Vs पाकिस्तान 3 मैच संभव
ODI वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप के लिए ICC ने शेड्यूल बदला है, जिससे इंडिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच होने की उम्मीद है।
इसमें भी दो मुकाबले लगभग तय माने जा रहे हैं। पहला मैच ग्रुप स्टेज में और दूसरा सुपर-7 राउंड में हो सकता है। इसके बाद यदि दोनों टीमें क्वालिफाई करती हैं तो सेमीफाइनल या फाइनल में भी एक मैच होने की उम्मीद रहेगी।
ये भी पढ़ें: धोनी के अगले IPL में खेलने की उम्मीद: CSK फ्रेंचाइजी के CEO ने कहा- माही चेन्नई पहुंचकर अपना फैसला बताएंगे

इन टॉप-5 देश से सबसे ज्यादा डिमांड
1 अक्टूबर 2026 को रजिस्ट्रेशन के लिए विंडो ओपन हुई थी। तब से 12 दिन में 142 देश से 4,423,417 रजिस्ट्रेशन हुए, जिन्होंने 15,083,752 टिकट्स के लिए एप्लीकेशन दी हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 नवंबर 2026 है।
इसी तारीख को ठीक एक साल बाद यानी 21 नवंबर 2027 को वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा। UK, साउथ अफ्रीका, भारत, USA और ऑस्ट्रेलिया इन टॉप-5 देश से सबसे ज्यादा डिमांड आई है।
12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा
शेड्यूल के मुताबिक, वर्ल्ड कप का आगाज रैंकिंग में सबसे नीचे की तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज से होगा। इनमें से सिर्फ एक टीम अगले दौर में पहुंचेगी, जबकि बाकी दो टीमें बाहर हो जाएंगी।
7 अक्टूबर से ग्रुप स्टेज के मैच शुरू होंगे, जिसमें पहला मुकाबला टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप में 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा।
ग्रुप-A: इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-A
ग्रुप-B: न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और क्वालिफायर-B


