रील के चक्कर में ठुक जाओगे: वैभव का पैपराजी पर कमेंट; PM के बयान पर सूर्यवंशी मुस्कुराए, VIDEO वायरल
Published: Updated:
3 min read

वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वे पैपराजी को सलाह देते नजर आ रहे हैं कि रील बनाते समय सावधान रहें, वरना दुर्घटना हो सकती है।
हालांकि वैभव का जो अंदाज है वो काफी हटके दिखा। यह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट का है। वैभव टीम इंडिया के साथ 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे। अपने संबोधन में पीएम ने यंग प्लेयर्स को लेकर बात कही, जिस पर वैभव मुस्कुराते नजर आए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: मेडल की चमक चेहरे पर मुस्कान लाती है: PM एशियन गेम्स मेडलिस्ट से मिले, कहा- हर मैदान पर तिरंगे की शान होगी
रील के चक्कर में ठुक जाओगे
वीडियो में वैभव ब्लैक हुडी और ब्लैक ही लोवर पहने नजर आए। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय वैभव को पैपराजी ने घेर लिया और फोटो-वीडियो लेने लगे। वैभव ट्रॉली बैग ले जा रहे थे। उन्होंने पैपराजी की ओर देखकर कहा- रील के चक्कर में ठुक जाओगे।
सफलता के लिए उम्र कोई बंदिश नहीं
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (15 अक्टूबर) को दिल्ली के ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट्स से मुलाकात की। इसमें भारतीय मेन्स और वुमन्स क्रिकेट टीम भी शामिल हुई।
दोनों ही टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता है। मेन्स टीम में वैभव सूर्यवंशी भी थे। अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा- इस बार एशियन गेम्स में कई खिलाड़ियों की उम्र 15 या 17 साल थी। ये दिखाता है कि सफलता के लिए कोई बंदिश नहीं होती। कम उम्र में शुरुआत करना एक अतिरिक्त एडवांटेज देता है, इसलिए प्रतिभा की पहचान कम उम्र में करना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: मैं, मेरा क्रिकेट और मेरी फैमिली: इन 3 पर फोकस कर रहे पृथ्वी शॉ, कहा- सोशल मीडिया से दूर, अब सिर्फ हार्ड वर्क करना है
क्रिकेट में दो गोल्ड
एशियन गेम्स में भारत ने क्रिकेट में दो गोल्ड जीते थे। पहला हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वुमन्स टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड जीता था। दूसरा गोल्ड मेन्स टीम ने दिलाया। उसने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से शिकस्त दी थी। मेन्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं।

भारत ने 21 गोल्ड समेत 85 मेडल जीते
एशियन गेम्स 2026 जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेले गए। इसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टोटल 85 मेडल जीते थे। इसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। मेडल टैली में भारत लगातार दूसरी बार चौथे नंबर पर रहा था।
भारत का एशियन गेम्स के इतिहास में यह अपना दूसरा बेस्ट प्रदर्शन रहा है। इससे पहले पिछली गेम्स में 28 गोल्ड समेत 106 मेडल जीते थे।
ये भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप के टिकट्स की हाई डिमांड: 12 दिन में 142 देश से डेढ़ करोड़ एप्लीकेशन; इंडिया Vs पाकिस्तान 3 मैच संभव

