सूर्या ने पत्नी देविशा की बात मानी: दुबई में लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी, शाहरुख खान के पड़ोसी बने; VIDEO शेयर किया
Published: Updated:
3 min read

सूर्यकुमार यादव, देविशा शेट्टी और Danube ग्रुप के फाउंडर रिजवान सजन। (फोटो ग्रैब- इंस्टाग्राम)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पत्नी देविशा की बात मानकर दुबई में एक लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी है। इसी के साथ सूर्या अब बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के पड़ोसी भी बन गए हैं, क्योंकि उनकी प्रॉपर्टी के पास ही शाहरुख भी एक बिल्डिंग तैयार कर रहे हैं।
इसकी जानकारी खुद सूर्या ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए दी। इसमें उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि फाइनली सूर्या ने मेरी बात मान ली और यहां प्रॉपर्टी खरीद ली।
ये भी पढ़ें: मेडल की चमक चेहरे पर मुस्कान लाती है: PM एशियन गेम्स मेडलिस्ट से मिले, कहा- हर मैदान पर तिरंगे की शान होगी
शाहरुख की बिल्डिंग के पास है ये प्रॉप्रटी
वीडियो में सूर्या ने कहा- मैं पहली बार 2014 में IPL खेलने के लिए दुबई आया था। इसके बाद 2020 में आया। अब आप देख सकते हैं कि पूरा भारत दुबई आ रहा है। यहां लग्जरी और क्वालिटी लाइफ एकदम अलग है। सेफ्टी की बात करें तो इंडिया में जहां मैं रहता हूं मुंबई में भी है, लेकिन यहां दुबई में भी है। मैं यहां आकर रिलेक्स और खुशी महसूस करता हूं।
सूर्या ने यह प्रॉपर्टी Danube कंपनी से खरीदी है। यही कंपनी इस प्रोजेक्ट के ही पास में शाहरुख की बिल्डिंग Shahrukhz Residences भी बना रही है। यह बात खुद सूर्या ने वीडियो में बताई है।
सूर्या को यहां क्या पसंद आया
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा- जब मुझे पता चला कि यहां पास में शाहरुख खान सर की बिल्डिंग Shahrukhz Residences बन रही है, तो इसके बाद कोई दूसरा विचार ही नहीं आया। यहां आकर मैंने जो देखा उसमें खास है इंटीरियर का काम और क्वालिटी बेस्ट है।
उन्होंने कहा- इसमें मुझे जो सबसे ज्यादा पसंद आया वो है लॉन्गेविटी लाउंज और वेलनेस सेंटर है। यहां बगैर ब्लड लिए सारी बीमारियां पता चल जाती हैं। यहां 40 से अधिक प्रीमियम सुविधाएं शानदार हैं।
ये भी पढ़ें: रील के चक्कर में ठुक जाओगे: वैभव का पैपराजी पर कमेंट; PM के बयान पर सूर्यवंशी मुस्कुराए, VIDEO वायरल
मुंबई में भी इसी साल एक प्रॉपर्टी खरीदी
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, देविशा ने इसी साल मुंबई के चेंबूर में 7.18 करोड़ का एक अपार्टमेंट खरीदा था। यह प्रॉपर्टी 'गोदरेज स्काई टेरेसेस' में है, जिसका कार्पेट एरिया 1,516.20 वर्ग फुट (140.86 वर्ग मीटर) है। इस बिल्डिंग में सूर्या फैमिली का यह तीसरा अपार्टमेंट है।
सूर्या की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीते
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप 2025 जीता था। सूर्या ने 113 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 3272 रन बनाए। इसमें 4 सेंचुरी और 25 फिफ्टी शामिल हैं। सूर्या ने एक टेस्ट में 8 और 37 वनडे में 773 रन बनाए। उन्होंने आखिरी मैच 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद में T20I खेला था।
ये भी पढ़ें: मैं, मेरा क्रिकेट और मेरी फैमिली: इन 3 पर फोकस कर रहे पृथ्वी शॉ, कहा- सोशल मीडिया से दूर, अब सिर्फ हार्ड वर्क करना है

