हम WTC फाइनल के लिए खेल रहे: गिल बोले- यह खिताब हमारा टारगेट; कप्तान ने मानव और पडिक्कल की तारीफ की
Published: Updated:
3 min read

गाले टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम को ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में 5.18% पॉइंट्स का फायदा हुआ। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हमारा टारगेट ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का फाइनल खेलना है। गिल ने स्पिनर मानव सुथार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मानव ने अच्छी बॉलिंग की है। वह काफी प्रॉमिसिंग प्लेयर हैं और लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकते हैं।
भारतीय टीम ने गाले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया। मैच में मानव सुथार ने 10 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में 55 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। यह उनका लगातार दूसरा 5 विकेट हॉल भी है।
पडिक्कल की सेंचुरी भी स्पेशल - गिल
गिल ने देवदत्त पडिक्कल की भी तारीफ की। पडिक्कल ने पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद पडिक्कल को नंबर-3 पर मौका मिला और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया।
WTC फाइनल है सबसे बड़ा गोल
श्रीलंका के खिलाफ जीत से भारतीय टीम को थोड़ा फायदा मिला है। WTC पॉइंट्स टेबल में टीम अभी 53.33% पॉइंट्स के साथ 5वें नंबर पर है। टॉप पर ऑस्ट्रेलिया 77.78%, दूसरे पर साउथ अफ्रीका 75% और तीसरे पर बांग्लादेश 66.67% के साथ हैं।
गिल ने साफ कहा- WTC फाइनल हमारा अल्टीमेट गोल है। टेस्ट जीतना आसान नहीं होता और यह जीत हमारे लिए बहुत खास है।

हम टेंशन में थे- गिल
मैच के दौरान बारिश ने भी टेंशन बढ़ाई थी। भारत की जीत के तुरंत बाद बारिश शुरू हो गई। गिल ने कहा कि टीम एक समय कंफर्टेबल पोजिशन में थी। मौसम की वजह से यह तय नहीं था कि मैच आगे खेला जा पाएगा या नहीं। टीम ने अच्छा रिस्पॉन्ड किया और जीत हासिल की।
दूसरी पारी में भारतीय टीम 193 रन पर ऑलआउट हुई थी। गिल ने कहा कि टीम तेजी रन बनाकर करीब 400 रन की लीड लेना चाहती थी। इसी कोशिश में कुछ विकेट गिरे, लेकिन टीम कंफर्टेबल पोजिशन में थी।

