दुबई में सानिया मिर्जा का ग्रीक-स्टाइल विला: ऑल-व्हाइट एक्सटीरियर, लग्जरी पूल और शू कलेक्शन वाली वॉक-इन क्लोजेट भी शामिल; PHOTOS
Published: Updated:
2 min read

सानिया मिर्जा के बेडरूम में एक बड़ा वॉक-इन क्लोजेट है, जो उनके शानदार शू कलेक्शन से भरा हुआ है। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने दुबई में एक आलीशान विला बनवाया है। उन्होंने हाल ही में इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं। पाम जुमेराह में स्थित उनका यह घर ग्रीक-स्टाइल आर्किटेक्चर और मॉडर्न इंटीरियर का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
सानिया ने इस विला को अपना 'सेफ स्पेस' बताया है। उन्होंने कहा कि जब भी वह अनसेटल महसूस करती हैं, तो यहीं आकर उन्हें असली सुकून मिलता है।
आइए देखते हैं सानिया मिर्जा के इस ड्रीम होम की फोटोज

ग्रीक एक्सटीरियर: पूरा घर ऑल-व्हाइट थीम पर बेस्ड है। बड़े राउंड कॉलम इसे एक क्लासिक ग्रीक लुक देते हैं। विला के चारों तरफ हरियाली है, जबकि पिछले हिस्से में एक बड़ा बैकयार्ड और लग्जरी स्विमिंग पूल बना हुआ है।

टीला-असेंट लिविंग एरिया: घर के अंदर एंट्री करते ही खुला हुआ लिविंग रूम दिखता है। यहां ग्रे और रेड सोफे के साथ स्टेटमेंट वॉल दी गई है। डाइनिंग एरिया और किचन भी इसी स्पेस से कनेक्टेड हैं। फन एलिमेंट के लिए एक कॉर्नर में फूसबॉल टेबल रखी है।

मास्टर बेडरूम और ड्रेसिंग स्पेस: सानिया का बेडरूम डीप ग्रीन और व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन में डिजाइन किया गया है। इसमें एक बड़ी वॉक-इन क्लोजेट है, जहां उनका शानदार शू कलेक्शन देखा जा सकता है।

बेटे इजहान का कलरफुल रूम: सानिया के बेटे इजहान का कमरा काफी वाइब्रेंट है। यहां बंक बेड और बच्चों के खेलने के लिए कई फन एलिमेंट्स जोड़े गए हैं।

पीसफुल प्रेयर रूम और गेमिंग जोन: घर के प्रेयर रूम को काफी सिंपल और पीसफुल रखा गया है, जिसमें आइस-ब्लू कार्पेट और सॉफ्ट लाइटिंग है। वहीं, रिलैक्स करने के लिए प्लेस्टेशन के साथ एक स्पेशल एंटरटेनमेंट रूम भी तैयार किया गया है।




