आप खुद को आईने में देखते हैं: कमेंट्री के दौरान मांजरेकर और कार्तिक के एकदूसरे पर पर्सनल कमेंट, रहाणे चुपचाप सुनते रहे; VIDEO वायरल
Published: Updated:
3 min read

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर और मुरली कार्तिक। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच गाले टेस्ट के दौरान ऑन-एयर कमेंट्री बॉक्स में पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर और मुरली कार्तिक के बीच नोकझोंक देखने को मिली। लाइव कमेंट्री के दौरान दोनों ने एकदूसरे पर पर्सनल कमेंट्स किए।
साथ बैठे अजिंक्य रहाणे और शो के होस्ट चुपचाप इस सिचुएशन को देखते रहे। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसी दौरान कार्तिक ने कहा कि मांजरेकर खुद को आईने में देखते हैं। उनके साथ रहने वाले लोग यह बात जानते हैं।
मुरली कार्तिक ने पाउट पर कमेंट किया
मैच के दौरान मुरली कार्तिक, संजय मांजरेकर और अजिंक्य रहाणे आपस में बात कर रहे थे। तभी कार्तिक ने मांजरेकर के पाउट (होंठों को बाहर निकालकर बनाया गया फेस एक्सप्रेशन) पर कमेंट किया। कार्तिक ने मजाक में कहा कि मांजरेकर का यह पाउट इतना फेमस है कि इसकी वजह से उनकी बात समझना मुश्किल हो जाता है।
कार्तिक ने कहा- आपका सेंचुरी वाला पाउट बहुत फेमस है, लेकिन इसकी वजह से समझ नहीं आता कि आप क्या बोल रहे हैं। इसे थोड़ा कम करिए।
मांजरेकर का जवाब
कार्तिक के इस कमेंट पर मांजरेकर भी चुप नहीं रहे। उन्होंने कहा कि यह काफी खराब कमेंट था। मांजरेकर ने मजाक में कैमरा दूसरे साथी की तरफ करने की बात करते हुए कहा कि दूसरे साथी से बात करना ज्यादा अच्छा है और उनका फेस भी ज्यादा हंसमुख है। उस समय अजिंक्य रहाणे भी उनके साथ बैठे थे।
इसके बाद मांजरेकर ने कार्तिक पर एक और पर्सनल कमेंट कर दिया। उन्होंने कहा कि मुरली कार्तिक शायद आईने में खुद को देखकर अपनी ही आवाज में “सुपर्ब, सुपर्ब, सुपर्ब” कहते होंगे।
यह वीडियो देखे...
आप खुद को आईने में देखते हैं- कार्तिक
कार्तिक ने तुरंत इसका जवाब देते हुए कहा कि वे कभी आईने में नहीं देखते बल्कि मांजरेकर खुद को आईने में देखते हैं। मांजरेकर के साथ खेलने या काम करने वाले लोग यह बात जानते हैं।
हम दोनों लिमिट क्रॉस कर रहे हैं- मांजरेकर
बात बढ़ती देख मांजरेकर ने माहौल को नॉर्मल करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि “हम दोनों अपनी लिमिट क्रॉस कर रहे हैं और अब सोशल मीडिया को काफी कंटेंट मिल जाएगा।” पूरे एक्सचेंज के दौरान रहाणे और शो के होस्ट भी इस अजीब सिचुएशन को सुनते रहे। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
मैच की बात करें तो...
गाले टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 372 रन का टारगेट दिया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 और दूसरी पारी में 193 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम पहली पारी में 284 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 178 रन की बढ़त मिली थी।
दूसरी पारी में केएल राहुल ने 35 और देवदत्त पडिक्कल ने 44 रन बनाए। दोनों ने 64 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद ऋषभ पंत ने 69 बॉल पर 66 रन की पारी खेली। पंत ने 2 सिक्स लगाए। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बैटर बन गए। वह दुनिया में सबसे तेज 100 टेस्ट सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज भी बने।

