इंडिया Vs पाकिस्तान Do or Die मैच आज: हारने वाली टीम हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर, देखें भारतीय टीम का क्वालिफिकेशन सिनेरियो
Published: Updated:
5 min read

FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने पहला मैच वेल्स के खिलाफ 3-1 से जीता। दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 2-4 से हारे। (फोटो- Hockey India)
स्पोर्ट्स डेस्क. FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2026 (FIH Hockey Mens World Cup 2026) में भारतीय टीम स्ट्रगल करती नजर आ रही है। उसने दो में से एक ही मैच जीता है। अब ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच आज (19 अगस्त) पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। यह दोनों टीम के लिए Do or Die का मैच है। हारने वाली टीम वर्ल्ड कप से बाहर होगी।
दरअसल, इंडियन मेन्स टीम ने ग्रुप स्टेज में पहला मैच वेल्स के खिलाफ खेला था, जिसे 3-1 से अपने नाम किया था। हालांकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 4-2 से हराया। इस तरह भारतीय टीम अभी ग्रुप-D में 3 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है।
इस ग्रुप से इंग्लैंड टॉप पर रहते हुए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। दूसरी ओर पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है, जिसका अभी 1 ही पॉइंट है। पाकिस्तान टीम ने पहला मैच इंग्लैंड से 1-4 से हारा था। दूसरा मैच वेल्स के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला।
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत के टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स: गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा; गाले टेस्ट में श्रीलंका को 372 का टारगेट
आइए जानते हैं भारतीय हॉकी टीम का सिनेरियो...
- यदि पाकिस्तान को हराया तो... इस कंडीशन में भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर लेगी। जबकि इस ग्रुप से पाकिस्तान और वेल्स की टीम बाहर होंगी।
- यदि मैच ड्रॉ रहा तो... इस स्थिति में इंडिया के 4 पॉइंट्स होंगे। तब दुआ करनी होगी कि आखिरी मैच में इंग्लैंड और वेल्स का मैच ड्रॉ हो जाए या फिर इंग्लैंड जीते। तभी टीम इंडिया क्वालिफाई कर सकेगी।
- यदि इंडिया का मैच ड्रॉ हुआ और दूसरी ओर वेल्स ने इंग्लैंड को हरा दिया तब... भारतीय टीम और वेल्स के बराबर 4 पॉइंट्स रहेंगे। इस स्थिति में गोल का अंतर (हार-जीत में) ही तय करेगा कि कौन सी टीम क्वालिफाई करेगी।
- पाकिस्तान ने मैच जीत लिया तो... इस स्थिति में भारतीय टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी, क्योंकि उसके 3 ही पॉइंट्स रहेंगे, जबकि पाकिस्तान के 4 अंक हो जाएंगे। उस स्थिति में इंग्लैंड और वेल्स मैच का नतीजा कुछ भी हो, टीम इंडिया बाहर ही रहेगी।
इंडिया Vs पाकिस्तान मैच कब-कहां होगा?
दोनों टीमों के बीच मुकाबला 19 अगस्त को नीदरलैंड्स में एम्सतेलवीन (Amstelveen) के वागेनर स्टेडियम (Wagener Stadium) में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से शुरू होगा।

India vs Pakistan head-to-head
हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं। इसमें इंडिया ने 3 और पाकिस्तान ने 2 जीते हैं। पिछला वर्ल्ड कप मुकाबला 2010 में नई दिल्ली में हुआ था। यह मैच टीम इंडिया ने 4-1 से जीता था।
- नई दिल्ली 2010: इंडिया ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया
- लंदन 1986: पाकिस्तान ने 3-2 भारतीय टीम को हराया
- कुआलालंपुर 1975: टीम इंडिया की पाकिस्तान पर 2-1 से जीत
- एम्स्टर्डम 1973: भारतीय टीम ने 1-0 से पाकिस्तान को हराया
- बार्सिलोना 1971: पाकिस्तान ने इंडिया को 2-1 से हराया
कहां लाइव देख सकेंगे मैच
भारतीय फैन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे। मोबाइल यूजर्स के लिए सभी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो होटस्टार पर होगी।
इस वर्ल्ड कप का फॉर्मेट क्या है?
- इस बार नया फॉर्मेट लागू किया गया है। क्वार्टरफाइनल स्टेज को हटाकर ग्रुप स्टेज रखे गए हैं। पहले राउंड में 16 टीमों को 4-4 के हिसाब से 4 ग्रुप (A, B, C, D) में बांटा जाएगा।
- अपने-अपने ग्रुप में पोजिशन के हिसाब से सभी टीमों को फिर से 4-4 के हिसाब से 4 ग्रुप (E, F, G, H) में बांटा जाएगा।
- दूसरा ग्रुप राउंड काफी अलग होगा। इसमें E और F ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी।
- पॉइंट्स के लिहाज से बाकी टीमों की 5 से 16 तक की रैंकिंग तय की जाएगी।
दूसरे ग्रुप स्टेज में टीमें कैसे तय होंगी?
- ग्रुप E: ग्रुप A और D की टॉप-2 टीमें
- ग्रुप F: ग्रुप B और C की टॉप-2 टीमें
- ग्रुप G: ग्रुप A और D की तीसरे और चौथे नंबर की टीमें
- ग्रुप H: ग्रुप B और C में तीसरे और चौथे नंबर की टीमें
किस टीम ने कितने वर्ल्ड कप जीते?
अब तक पाकिस्तान सबसे सफल टीम रही है, जिसने सबसे ज्यादा 4 बार (1971, 1978, 1982, 1994) खिताब जीता। नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी की टीमें 3-3 बार चैम्पियन रहीं। इंडिया (1975) और बेल्जियम (2018) ने 1-1 बार खिताब अपने नाम किया। हालांकि ओलिंपिक में भारत ने सबसे ज्यादा 8 बार गोल्ड मेडल जीता है।
हॉकी वर्ल्ड कप के लिए इंडियन मेन्स टीम
गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा
डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय राणा, सुमित वाल्मीकि और यशदीप सिवाच।
मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा, राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लालागे।
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, अभिषेक नैन, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और शिलानंद लकरा।
ये भी पढ़ें: सब तलवार चलाएंगे: गाले टेस्ट में पंत का जडेजा पर मजाकिया कमेंट, सरफराज बोले- सब मिल बांट के खाएंगे; VIDEO वायरल

