PCB में शोएब अख्तर की एंट्री की तैयारी: चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात की, अपने आइडिया और कंडीशंस रखे
Published: Updated:
3 min read

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और PCB चीफ मोहसिन नकवी। (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में बदलाव की तैयारी है। इसी बीच पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को बोर्ड में जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। PTI की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शोएब अख्तर ने पिछले हफ्ते PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात की थी। दोनों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर कई मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। शोएब को बोर्ड में कोई बड़ी पोस्ट मिल सकती है।
हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि उन्हें कौन-सी जिम्मेदारी दी जाएगी। शोएब ने मुलाकात के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट को आगे ले जाने को लेकर अपने कुछ आइडिया और शर्तें भी रखी हैं।सोर्स ने बताया कि शोएब के पास पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर अपने कुछ आइडिया और कंडीशंस हैं। उन्होंने मोहसिन नकवी के सामने इन्हें रखा है।

NCA और ट्रेनिंग कैंप
मोहसिन नकवी और शोएब अख्तर के रिश्ते हाल के दिनों में बेहतर हुए हैं। कुछ हफ्ते पहले शोएब के बड़े भाई का निधन हुआ था। उस दौरान नकवी ने उनसे बातचीत की थी और उनका साथ दिया था।
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। नकवी ने शोएब को नेशनल क्रिकेट अकादमी ( NCA) और टीम के ट्रेनिंग कैंप में आने का न्योता भी दिया। शोएब पहले PCB और पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर कई बार खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं।
विदेशी कोच और कंसल्टेंट भी लाए जाएंगे
PCB सिर्फ शोएब अख्तर की नियुक्ति पर ही काम नहीं कर रहा है। बोर्ड नेशनल टीम के लिए कुछ विदेशी कोच और कंसल्टेंट नियुक्त करने पर भी विचार कर रहा है। पाकिस्तान टीम के फील्डिंग कोच शेन मैकडरमॉट और बैटिंग कोच एशले नॉफ्के के अचानक पद छोड़ने के बाद ये पद खाली हैं।

वुमन्स टीम के लिए भी परमानेंट कोच की तलाश
PCB वुमन्स टीम के लिए भी एक परमानेंट और लॉन्ग टर्म हेड कोच नियुक्त करना चाहता है। बोर्ड के मुताबिक, मेन्स टीम के साथ महिला, शाहीन और जूनियर टीम के रिजल्ट में भी सुधार की जरूरत है। PCB चेयरमैन ने बेहतर रिजल्ट की उम्मीद जताई है।
इंग्लैंड में पहली बार 0-3 से हारी पाकिस्तान
पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार मिली। यह इंग्लैंड की जमीन पर पाकिस्तान का पहला टेस्ट सीरीज क्लीन स्वीप था।

