लोगों को मसाला चाहिए, तो ये लो: रोहित ने बताया कैसे शुरू हुआ RO-KO बॉन्ड, बोले- आज भी एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं
Published: Updated:
3 min read

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके विराट कोहली और रोहित शर्मा का टारगेट वर्ल्ड कप 2027 है। दोनों अभी सिर्फ वनडे खेल रहे हैं। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ अपने बॉन्ड को लेकर खुलकर बात की है। रोहित ने बताया कि दोनों के बीच यह बॉन्ड ऑस्ट्रेलिया दौरे के आसपास शुरू हुआ था। तब से दोनों लगातार एक-दूसरे को सपोर्ट करते आए हैं।
लोगों को मसाला चाहिए...
विराट और रोहित की दोस्ती पर बात करते हुए रोहित ने मजेदार अंदाज में कहा-हम जब भी इसे टीवी पर देखते हैं, तो एक-दूसरे को देखकर हंसते हैं। अच्छा लगता है। लोगों को मसाला चाहिए, तो ये लो... इसमें थोड़ा मसाला है।
रोहित ने बताया कि दोनों ने करीब-करीब एक ही समय पर इंटरनेशनल क्रिकेट शुरू किया था। रोहित ने 2007 में डेब्यू किया था, जबकि विराट ने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा।

‘विराट आज भी वैसा ही है’
रोहित ने विराट के क्रिकेट को लेकर अप्रोच की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कप्तानी की भूमिका बदलने के बाद भी विराट के खेलने और तैयारी करने के तरीके में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। रोहित के मुताबिक, विराट आज भी अच्छी तैयारी करने, रन बनाने और टीम इंडिया को मैच जिताने के इरादे से मैदान पर उतरते हैं।
एक-दूसरे की बैटिंग पर भी बात करते हैं
रोहित ने बताया कि दोनों के बीच क्रिकेट को लेकर बातचीत भी होती रहती है। अगर उनकी बैटिंग में कुछ दिक्कत होती है, तो विराट उन्हें बताते हैं। इसी तरह रोहित भी विराट को अपनी राय देते हैं। रोहित ने कहा कि दोनों एक-दूसरे के अच्छे प्रदर्शन की तारीफ भी करते हैं। विराट ने जब टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली थी, तब रोहित ने उनके काम की तारीफ की थी।

अब मुलाकात कम होती है
रोहित ने बताया कि अब दोनों की मुलाकात पहले की तुलना में कम होती है। इसकी एक वजह यह भी है कि दोनों के घर काफी दूर हैं। रोहित ने कहा कि पहले दोनों लगभग हर 5-7 दिन में टूर पर साथ होते थे। अब दोनों घर पर ज्यादा समय बिता रहे हैं। हालांकि, क्रिकेट को लेकर उनकी बातचीत और बॉन्ड अभी भी पहले जैसा ही है।
ये भी पढ़े : PCB में शोएब अख्तर की एंट्री की तैयारी: चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात की, अपने आइडिया और कंडीशंस रखे

