शमी-जडेजा ODI टीम से बाहर: बुमराह-पंड्या को भी जगह नहीं; न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए इंडिया की 2 टीम क्यों चुनी
Published: Updated:
4 min read

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 9 मार्च 2025 को खेला था। यह चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल था।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए ODI और टेस्ट टीम (India squad new zealand ODI series) का ऐलान कर दिया है। पांच ODI की सीरीज के लिए दो टीम चुनी गई है। पहले 3 मैच में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे।
वनडे टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा को जगह नहीं मिली है। इसमें बुमराह को आराम दिया है, जबकि पंड्या चोटिल हैं। दूसरी ओर शमी और जडेजा को बाहर ही रखा गया है।
ये भी पढ़ें: मेडल की चमक चेहरे पर मुस्कान लाती है: PM एशियन गेम्स मेडलिस्ट से मिले, कहा- हर मैदान पर तिरंगे की शान होगी
दो वनडे टीम क्यों
दरअसल, वनडे और टेस्ट सीरीज के बीच सिर्फ 3 ही दिन का गैप रहेगा। ऐसे में टेस्ट सीरीज खेलने वाले प्लेयर्स को आखिरी दो वनडे से आराम दिया गया है। उस स्थिति में आखिरी दो वनडे में गिल की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी संभालेंगे।
हार्दिक पंड्या चोटिल
फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या IPL 2026 में चोटिल हुए थे। इसके बाद टीम इंडिया के लिए भी नहीं खेले। पंड्या फिलहाल बेंगलुरु में शिफ्ट हो गए हैं और वहां BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे हैं। खबर आई है कि उन्हें फिर से चोट लगी है।
पंड्या को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ ODI सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में सिलेक्ट किया गया था, लेकिन वे चोट के चलते इस सीरीज में नहीं खेले। अब उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज में भी मौका नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें: रील के चक्कर में ठुक जाओगे: वैभव का पैपराजी पर कमेंट; PM के बयान पर सूर्यवंशी मुस्कुराए, VIDEO वायरल
शमी ने मार्च 2025 में आखिरी मैच खेला था
शमी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 9 मार्च 2025 को खेला था। यह चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल था। इसके बाद से शमी को टीम में मौका नहीं मिला। उन्होंने IPL 2026 सीजन में 13 मैच खेले, जिसमें 12 विकेट लिए थे। 2025 सीजन भी ठीक नहीं रहा था, जहां 9 मैच में सिर्फ 6 विकेट लिए थे।
हाल ही में शमी ने 3 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसकी 5 पारी में 7 विकेट लिए। हालांकि भुवनेश्वर कुमार की करीब 4 साल बाद टीम में वापसी हुई है। उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम में जगह मिली है।
ये भी पढ़ें: मैं, मेरा क्रिकेट और मेरी फैमिली: इन 3 पर फोकस कर रहे पृथ्वी शॉ, कहा- सोशल मीडिया से दूर, अब सिर्फ हार्ड वर्क करना है
पॉइंट्स में जानिए कुछ खास बातें...
- आखिरी दो वनडे के लिए टीम में शुभमन के अलावा केएल राहुल, अंशुल और प्रसिद्ध नहीं होंगे
- इनकी जगह तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, आकिब नबी और यश ठाकुर को लिया गया
- विकेटकीपर बैटर कुमार कुशाग्र को पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह मिली।
- कुशाग्र के साथ यश ठाकुर को आखिरी दो वनडे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया
- तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और आकिब नबी को भी वनडे स्क्वॉड में रखा गया है।
पहले तीन ODI की भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा* और कुलदीप यादव।
आखिरी दो ODI के लिए स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

भारतीय टेस्ट स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

