पाकिस्तान के लिए फील्डिंग कर चुके सचिन: भारत के लिए डेब्यू से पहले इमरान खान ने ग्रीन जर्सी पहनाई, कपिल देव का शॉट भी रोका था
Published: Updated:
3 min read

सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। (फोटो सोर्स -@सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट के 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भारत के लिए डेब्यू करने से 2 साल पहले पाकिस्तान के लिए फील्डिंग की थी। यह दिलचस्प घटना 1987 में मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में हुए एक 40 ओवर के एग्जीबिशन मैच की है। तब सचिन सिर्फ 13 साल के थे।
इमरान खान ने मौका दिया
उस समय पाकिस्तान टीम भारत दौरे पर थी। एक 40 ओवर का एग्जीबिशन मैच खेला जा रहा था। लंच ब्रेक के बाद पाकिस्तान के 2 प्लेयर जावेद मियांदाद और अब्दुल कादिर मैदान पर नहीं लौटे। ऐसे में पाकिस्तान के कप्तान इमरान खान ने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के कप्तान हेमंत केनकरे से लोकल फील्डर देने की बात कही।
हेमंत केनकरे कुछ कहते, उससे पहले ही 13 साल के सचिन ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान में उतर गए। उन्हें पाकिस्तान टीम के लिए सब्स्टीट्यूट फील्डर बनाया गया।
ये भी पढ़ें: कोहली मैच को बोरिंग नहीं होने देते: गंभीर-विराट की लड़ाई पर अंपायर अनिल चौधरी बोले- मुझे पता था ये तो होगा ही

कपिल देव का शॉट भी रोका
मैच के दौरान भारत के कप्तान कपिल देव ने एक शॉट सचिन की तरफ खेला। सचिन ने आउटफील्ड में बॉल को फील्ड किया। हालांकि, उन्हें बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करनी पड़ी, जिससे वह थोड़ा निराश भी थे।
ऑटोबायोग्राफी में जिक्र
सचिन ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'Playing It My Way' में इस घटना का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा- मुझे नहीं पता कि इमरान खान को यह याद है या नहीं, लेकिन मैंने एक बार उनकी पाकिस्तान टीम के लिए फील्डिंग की थी।

2 साल बाद भारत के लिए डेब्यू
इस एग्जीबिशन मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। इसके 2 साल बाद 1989 में सचिन ने भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया। फिर उन्होंने उसी पाकिस्तान टीम के खिलाफ इमरान खान, वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे बॉलर्स का सामना किया।
सचिन का कॅरियर
1989 से 2013 तक उन्होंने भारत के लिए 664 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान 782 पारियों में 34,357 रन बनाए। उनके नाम 100 सेंचुरी और 164 हाफ सेंचुरी हैं।
ये भी पढ़ें: भारत से सीरीज के लिए बांग्लादेश बोर्ड बेताब: सरकार से पहल की मांग; सितंबर में ODI-T20I सीरीज की उम्मीद

