ब्रॉडकास्टर ने सैंडपेपर कांड का VIDEO शेयर किया: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले- 8 साल पुरानी बात, अब इसमें कुछ नया नहीं; 9 अक्टूबर से SA vs AUS टेस्ट सीरीज
Published: Updated:
3 min read

सैंडपेपर कांड के बाद बैनक्रॉफ्ट, स्मिथ और डेविड वॉर्नर (David Warner) पर बैन लगाया गया था। स्मिथ और वॉर्नर को कप्तानी की जिम्मेदारी से भी हटाया गया था।
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया (Australia) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले 2018 का चर्चित सैंडपेपर कांड (Sandpaper Gate) एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। साउथ अफ्रीकी ब्रॉडकास्टर सुपरस्पोर्ट (SuperSport) ने केपटाउन टेस्ट (Cape Town Test) में हुए बॉल टेंपरिंग (Ball Tampering) कांड का पूरा वीडियो दोबारा जारी कर दिया है।
यह वही घटना है, जिसमें कैमरन बैनक्रॉफ्ट (Cameron Bancroft) गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए थे। उन्होंने गेंद की सतह बदलकर ज्यादा स्विंग हासिल करने की कोशिश की थी।

बैनक्रॉफ्ट ने सैंडपेपर छिपाया था
यह घटना केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन हुई थी। साउथ अफ्रीका अपनी दूसरी पारी खेल रहा था। कैमरे में पकड़े जाने के बाद बैनक्रॉफ्ट ने सैंडपेपर को अपनी पैंट में छिपाने की कोशिश की। उन्होंने शुरुआत में इसे टेप बताया था।
बाद में बैनक्रॉफ्ट और कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंद से छेड़छाड़ की बात मानी थी। स्मिथ ने कहा था कि इस फैसले पर लंच ब्रेक के दौरान टीम के लीडरशिप ग्रुप में बात हुई थी। इस मामले में बैनक्रॉफ्ट, स्मिथ और डेविड वॉर्नर (David Warner) पर बैन लगाया गया था। स्मिथ और वॉर्नर को कप्तानी की जिम्मेदारी से भी हटाया गया था।
ये भी पढ़े : बाबर-शाहीन T20I टीम से OUT: सलमान को कप्तानी से हटाया, फरहान को कमान; श्रीलंका सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान

सुपरस्पोर्ट ने VIDEO शेयर किया
सुपरस्पोर्ट ने अब इस घटना का पूरा वीडियो शेयर किया है। ब्रॉडकास्टर ने लिखा- हमारे कैमरे इस 3 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया 2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट खेलने पहुंचा है।
9 अक्टूबर से पहला टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 अक्टूबर से डरबन में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कांड को लेकर कहा कि यह काफी पुरानी बात है और अब इसमें कुछ नया जोड़ने के लिए नहीं है।

साउथ अफ्रीका के कोच शुक्री कॉनराड (Shukri Conrad) ने कहा कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया को अपने खेल से हराना चाहती है। उन्होंने फैंस से ऑस्ट्रेलियाई टीम को सैंडपेपर कांड याद दिलाने की बात कही, लेकिन सम्मान के साथ।

