इंडिया से फिर मैच होगा, हम फिर गलतियां करेंगे: एशियन गेम्स में हारने पर पाकिस्तानी हसन नवाज ने कहा- हार का दर्द अब भी है
Published: Updated:
3 min read

भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता था। हसन नवाज ने फाइनल में 51 बॉल पर 96 रन बनाए थे। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के क्रिकेट फाइनल में भारतीय टीम से मिली हार का दर्द पाकिस्तान के बैटर हसन नवाज को अब भी है। भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता था। हसन नवाज ने फाइनल में 51 बॉल पर 96 रन बनाए थे। इसके बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
छोटी गलतियों की कीमत चुकाई
हसन नवाज (Hassan Nawaz) ने कहा कि फाइनल हारने से वह अब भी निराश और दुखी हैं। टीम ने छोटी-छोटी गलतियां कीं और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। उन्होंने कहा- मैं अपने रन से संतुष्ट हूं। फाइनल हारना निराशाजनक था। मुझे लगा था कि हम मैच जीत सकते हैं। नवाज के मुताबिक रन चेज के दौरान टीम से कुछ गलतियां हुईं। इसी वजह से पाकिस्तान टारगेट तक नहीं पहुंच सका।
ये भी पढ़े : बाबर-शाहीन T20I टीम से OUT: सलमान को कप्तानी से हटाया, फरहान को कमान; श्रीलंका सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान

भारत के खिलाफ खेलना चुनौती
नवाज ने कहा कि भारतीय टीम जैसी नंबर-1 टीम के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि उन्हें पता था कि आखिरी में भारत के पास बुमराह का सिर्फ एक ओवर बचा था। इसके बावजूद पाकिस्तान रन चेज में गलतियां कर बैठा।
अब आगे पर फोकस
नवाज ने कहा कि फाइनल अब बीत चुका है। टीम को अपनी गलतियों से सीखना होगा। उन्होंने कहा कि भारत को हराने के लिए खिलाड़ियों को अपनी गलतियों पर काम करना होगा और बेहतर बनना होगा।
नवाज अब श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली होम व्हाइट-बॉल सीरीज पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोचते और अपनी फॉर्म जारी रखना चाहते हैं। दरअसल, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीनों T20I रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। मुकाबले 9, 11 और 13 अक्टूबर को होंगे।

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की T20I टीम
साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमां, हसन नवाज, मोहम्मद इमरान रंधावा, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), माज सादाकत, नसीम शाह, रजाउल्लाह, सईम अयूब, मोहम्मद सलमान मिर्जा, शादाब खान और सूफियान मोकीम।

