24 दिन साइकिल चलाकर रोहित शर्मा से मिलने पहुंचा फैन: भगवान जगन्नाथ और राधा-कृष्ण की मूर्ति गिफ्ट की; एक और फैन नोएडा से आया, VIDEO वायरल
Published: Updated:
3 min read

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया है। वे सिर्फ ODI खेल रहे हैं। (फोटो ग्रेब)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से मिलने के लिए उनके 2 फैन साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचे। एक फैन ओडिशा से आया, जिसने 24 दिन साइकिल चलाई। दूसरा नोएडा से मुंबई पहुंचा। दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
ओडिशा से आए फैन ने रोहित शर्मा और पत्नी रीतिका की एक फोटो फ्रेम गिफ्ट की। साथ ही भगवान जगन्नाथ और राधा-कृष्ण की मूर्ति भी गिफ्ट की। हिटमैन ने दोनों फैन को पूरा टाइम दिया और उनकी बात भी सुनी।
नोएडा का फैन रोहित के पैर छूता है
दूसरा वीडियो नोएडा के फैन का वायरल हो रहा है, जिसने रोहित शर्मा से मिलते ही उनके पैर छू लिए। हिटमैन उससे पैर छूने के लिए मना भी करते हैं। इस फैन के हाथ में एक छोटा सा बैट भी होता है। रोहित उससे पूछते भी हैं कि वे उसके लिए क्या कर सकते हैं।
दावा किया जा रहा है कि दोनों वीडियो हाल के ही हैं। हालांकि राज एक्सप्रेस इसकी पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर ही यह भी दावा किया गया है कि ओडिशा वाला फैन 24 दिन साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा। दूसरे फैन के बारे में कुछ क्लियर नहीं है।
हिटमैन सिर्फ ODI खेल रहे
रोहित शर्मा ने पहले ही टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया है। वे सिर्फ ODI खेल रहे हैं। रोहित का टारगेट 2027 वनडे वर्ल्ड कप है, लेकिन उनको लेकर सिलेक्शन कमेटी और BCCI में टकराव दिखाई दे रहा है।
रोहित के भविष्य को लेकर जल्द मीटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सिलेक्शन कमेटी रोहित को टीम से हमेशा के लिए बाहर करने के मूड में है। इसी साल जुलाई में इंग्लैंड दौरे के बाद ही सिलेक्टर्स ने इसकी जानकारी रोहित को भी दे दी थी। सिलेक्टर्स ने साफ कहा था कि वे अब आगे सभी वनडे सीरीज में उनकी जगह बतौर ओपनर यशस्वी जायसवाल या दूसरे यंग प्लेयर को देखते हैं।
इसी बीच BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसके उलट अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जब तक रोहित प्लानिंग का हिस्सा रहेंगे वे खेलते रहेंगे। रिपोर्ट की मानें तो सैकिया के इस बयान से भी सिलेक्टर्स नाराज हैं, क्योंकि वे रोहित को अपना प्लान बता चुके थे उसके बाद सेक्रेटरी का बयान आया। अब इस मामले को सुलझाने के लिए जल्द ही BCCI अधिकारियों और सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग हो सकती है।
ये भी पढ़ें: 2036 ओलिंपिक भारत में हो: लाल किले से PM मोदी ने कहा- टैलेंट हंट कैम्पेन चलेगा, 5-10 साल के बच्चों पर फोकस करेंगे

