2036 ओलिंपिक भारत में हो: लाल किले से PM मोदी ने कहा- टैलेंट हंट कैम्पेन चलेगा, 5-10 साल के बच्चों पर फोकस करेंगे
Published: Updated:
2 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओलिंपिक के जिन खेलों में भारत हिस्सा नहीं लेता। अब उन पर फोकस करेगा और इसके लिए हम टैलेंट हंट अभियान चलाएंगे। (@ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। साथ ही देश को संबोधित किया। इस दौरान PM मोदी ने 2036 ओलिंपिक को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि ओलिंपिक के करीब दो तिहाई खेलों में कहीं होता ही नहीं है। अब हमारा लक्ष्य है कि सबसे पहले तो 2036 ओलिंपिक भारत में हो और हम ज्यादा से ज्यादा खेलों में हिस्सा लें।
PM मोदी ने कहा कि इसके लिए देश में टैलेंट हंट कैम्पेन चलाया जाएगा और नए एथलीट्स तैयार किए जाएंगे। इसके लिए 5, 10 और 15 साल के बच्चों पर फोकस होगा।
हम चाहते हैं 2036 ओलिंपिक भारत में हो
लाल किले से PM मोदी ने कहा- ओलिंपिक में करीब 40 प्रकार के गेम होते हैं। इसमें 325 से 350 तक प्रतिस्पर्धाएं (कॉम्पिटिशन) होती हैं। आपको यह जानकर दुख होगा मेरे नौजवानों कि करीब 325 प्रतिस्पर्धाओं के 2 तिहाही खेलों में भारत कहीं होता ही नहीं है। हमारी मौजूदगी नहीं होती, हम क्वालिफाई नहीं होते। हमने तय किया है कि 2036 में जो ओलिंपिक होगा, हम चाहते हैं कि वो भारत में हो।
PM ने कहा- जिन विधाओं (खेलों) में भारत खेलता नहीं है। जिनमें क्वालिफाई नहीं करता और जिन प्रतिस्पर्धाओं को छोड़कर रखा है। तीन चौथाई हिस्सा हमारा इंतजार कर रहा है। भारत इन पर फोकस करेगा और इसके लिए हम टैलेंट हंट अभियान भी चलाएंगे।
गांव-गांव टैलेंट हंट का अभियान चलेगा
प्रधानमंत्री ने कहा- हमें अगर 2036 के लिए खिलाड़ी चाहिए तो 5 साल, 10 साल और 15 साल के नौजवान बेटे-बेटियां हैं, उन पर ध्यान देना होगा। इसी के चलते 5 से 15 साल के बच्चों में खेल प्रतिभा ढूंढने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर, स्कूल-स्कूल टैलेंट हंट का अभियान चलाया जाएगा। बच्चों की प्रतिभा को देखा जाएगा और फिर उनको स्पेशल ट्रेनिंग देकर अच्छे खिलाड़ी बनाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 आज से: इंडिया Vs पाकिस्तान मैच 19 को; जानिए शेड्यूल-फॉर्मेट और कब-कहां देख सकेंगे मुकाबले

