तुम बुखार करवा देना, नहीं होगा तब भी: चोटिल ऋषभ पंत कोलंबो की बारिश में भीगे, फैन्स के कमेंट्स पर रिएक्शन वायरल; VIDEO
Published: Updated:
3 min read

भारतीय विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के दौरान डगआउट के पास बैठकर बारिश में नहाते दिखे। (फोटो ग्रेब/ सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के दौरान बार-बार बारिश का खलल देखने को मिला है। इसी बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत डगआउट के पास बैठकर बारिश में नहाते दिख रहे हैं। इसी बीच कुछ फैन्स पंत को आगाह करते हैं कि बारिश में भीगने से मना करते हैं और चिंता जताते हुए कहते हैं कि बुखार आ जाएगा।
इस पर पंत थोड़े खफा नजर आते हैं और मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि ऐसे बार-बार कहोगे तो बुखार नहीं होगा तब भी करवा दोगे। फैन्स और पंत के बीच इस बातचीत का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

ऋषभ पंत और फैन्स के बीच बातचीत
वीडियो में देख सकते हैं कि पंत डगआउट के पास बैठकर तेज बारिश में नहा रहे होते हैं। साथ ही पानी की बॉटल्स उठाकर ग्राउंड्समैन को देते भी दिख रहे हैं। इसी दौरान स्टैंड से कुछ फैन्स चिल्लाकर कहते हैं- ऋषभ भाई बुखार हो जाएगा। इधर (कोलंबो) का बारिश अलग है ऋषभ भाई।
यह सुनकर ऋषभ पंत कहते हैं- तुम बुखार करवा देना। नहीं होगा तब भी करवा देना। ऐसी बातें नहीं करना।
ये भी पढ़ें: इंडिया ने श्रीलंका को फॉलोऑन खिलाया: टीम 290 पर ऑलआउट, दिनुशा की सेंचुरी; कृष्णा और सुथार को 3-3 विकेट
पंत की यह बात सुनकर फैन्स हंसने लगते हैं। इसके बाद कहते हैं- नहीं भाई, वी लव यू। अब ऐसी बात नहीं करेंगे। ठीक है कोई नहीं करेगा ऐसी बात। हम मजाक कर रहे हैं।
ऋषभ पंत के कंधे में चोट
कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत ने 89 बॉल पर 63 रन बनाए। मैच के दूसरे दिन उनके कंधे में चोट लगी। इस वजह से वे तीसरे दिन फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। ध्रुव जुरेल ने उनकी जगह विकेटकीपिंग की।
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने मैच के तीसरे दिन कहा था- ऋषभ के कंधे पर कुछ ज्यादा ही चोट लगी है। सुबह वार्म-अप के दौरान उनकी मूवमेंट थोड़ी कम थी। हम रातभर उनकी स्थिति पर नजर रखेंगे। अगले दिन मौजूदा स्थिति के बाद फैसला लिया जाएगा।

