इंडिया-पाकिस्तान मैच में अलग ही दबाव होता है: वुमन्स टीम की कैप्टन हरमनप्रीत ने कहा- कई चीजें संभालनी पड़ती हैं, ऐसा प्रेशर किसी मैच में नहीं होता
Published:
3 min read

ODI वर्ल्ड कप 2025 के एक मैच के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय मेन्स और वुमन्स क्रिकेट टीम को सितंबर में एशियन गेम्स 2026 खेलने हैं। इस दौरान दोनों ही कैटेगरी में इंडिया-पाकिस्तान के बीच शुरुआती स्टेज में कोई मुकाबला नहीं होगा, लेकिन मेडल मैच में टक्कर होने की उम्मीद है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर भारतीय वुमन्स टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मैच में बाकी मुकाबलों की अपेक्षा अलग लेवल का प्रेशर होता है।
हरमन ने कहा कि बतौर खिलाड़ी हमें कई चीजें संभालनी होती हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जो दबाव होता है, वो किसी दूसरी टीम के खिलाफ मैच में नहीं होता है।
ये भी पढ़ें: हम बाल बनाकर आते हैं: आइकॉनिक तस्वीर से पहले धोनी ने सूर्या से कहा, फिर रोहित के साथ फोटो ली; VIDEO वायरल
किसी और मैच में इतना दबाव नहीं होता
भारतीय कप्तान हरमन ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा- इसमें कोई शक नहीं है कि यह एक हाई-प्रेशर गेम (इंडिया-पाकिस्तान) होता है। बतौर खिलाड़ी आपको कई सारी चीजें देखनी होती हैं। हम लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन इंडिया-पाकिस्तान मैच में जो दबाव होता है, वो किसी और मैच में महसूस नहीं होता।

प्लेयर्स का फोकस सिर्फ 3 चीजों पर होता है
हरमन ने कहा- हम कहीं ना कहीं यह बात भी जानते हैं कि हर एक भारतीय यह मैच देख रहा होता है, सिर्फ क्रिकेट फैन ही नहीं बल्कि हर भारतीय देखता है। क्योंकि यह मैच हम सभी के लिए बेहद खास होता है।
उन्होंने कहा कि उनका और खिलाड़ियों का फोकस सिर्फ 3 चीजों पर होता है। हरमन ने कहा- बतौर कप्तान और खिलाड़ी मैं हमेशा ही चीजों को नॉर्मल और बहुत आसान रखने की कोशिश करती हूं। सिर्फ क्रिकेट खेलने, हमारे टारगेट और रुटीन चीजों पर ही फोकस होता है।
19 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
2026 एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होंगे। टूर्नामेंट में क्रिकेट इवेंट (मेन्स-वुमन्स) 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होने हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार इंडिया-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में नहीं रखा जाएगा। दोनों के बीच क्वार्टरफाइनल या सेमीफाइनल में टक्कर नहीं होगी। यदि दोनों टीमें मेडल (गोल्ड या ब्रॉन्ज) मैच के लिए क्वालिफाई करती हैं, तो यहां दोनों के बीच एक मैच हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Asian Games के लिए भारतीय स्क्वॉड
मेन्स टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी।
वुमन्स टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वाइस कैप्टन), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फूलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और नंदनी शर्मा।

