पडिक्कल की बैक-टू-बैक 2 टेस्ट सेंचुरी: विदेश में आखिरी बार पुजारा ने नंबर-3 पर खेलते हुए 2 सेंचुरी लगाई थीं, देखें रिकॉर्ड
Published: Updated:
3 min read

देवदत्त पडिक्कल ने पिछले टेस्ट की पहली पारी में 167 रन की पारी खेली थी। अब कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में भी सेंचुरी लगाई है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। मैच के पहले ही दिन भारतीय बैटर देवदत्त पडिक्कल ने रिकॉर्ड सेंचुरी लगाई। यह उनकी लगातार दूसरे टेस्ट में सेंचुरी है।
पडिक्कल ने पिछले टेस्ट की पहली पारी में 167 रन की पारी खेली थी। इससे पहले वॉर्मअप मैच में भी नाबाद 142 रन बनाए थे। अब सीरीज के आखिरी यानी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 117 रन बनाए हैं।
बैक-टू-बैक 2 टेस्ट सेंचुरी
इस तरह पडिक्कल नंबर-3 पर खेलते हुए पिछले 8 साल में विदेश में बैक-टू-बैक 2 टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय भी बने हैं। इससे पहले चेतेश्वर पुजारा ने 2018-19 में बैक-टू-बैक 2 टेस्ट सेंचुरी लगाई थीं।
पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सबसे पहले मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में नंबर-3 पर खेलते हुए 106 रन बनाए थे। हालांकि दूसरी पारी में वे खाता नहीं खोल सके थे, लेकिन दूसरा टेस्ट सिडनी में खेला गया जिसमें एक बार फिर सेंचुरी लगाई। पुजारा ने सिडनी टेस्ट में 193 रन की पारी खेली थी। इसके बाद अब पडिक्कल ने दो सेंचुरी लगाई हैं।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान Vs इंग्लैंड: 3 दिन में खत्म हुए टेस्ट के 2 रिकॉर्ड यादगार; डक में अव्वल PAK- कैचिंग में रूट सबसे आगे
पहले दिन भारतीय टीम 300/5
कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद पहले ही दिन 5 विकेट पर 300 रन बना दिए। इसमें पडिक्कल ने 117 और कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 45 और रवींद्र जडेजा ने 43 रन बनाए।
टीम इंडिया पहले दिन करीब 300 रन बनाकर पिछले 5 टेस्ट जीती
319/6 कोलंबो PSS 2015 (जीता)
399/3 गाले 2017 (जीता)
344/3 कोलंबो SSC 2017 (जीता)
329/6 पल्लेकेले 2017 (जीता)
288/2 गाले 2026 (जीता)
कोलंबो टेस्ट में दोनों प्लेइंग-11
भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका टीम: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डि सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो।

