इंडिया ने श्रीलंका को फॉलोऑन खिलाया: टीम 290 पर ऑलआउट, दिनुशा की सेंचुरी; कृष्णा और सुथार को 3-3 विकेट
Published: Updated:
2 min read

भारतीय टीम ने पहला मैच जीतकर श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट खेला जा रहा है। चौथे दिन (26 अगस्त) इंडिया ने मेजबान टीम श्रीलंका को फॉलोऑन खिलाया है। मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी डिक्लेयर की थी। जवाब में श्रीलंकाई टीम 290 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह वो फॉलोऑन बचाने से सिर्फ 13 रन दूर रह गई।
दिनुशा की सेंचुरी
श्रीलंका की पहली पारी में सोनल दिनुशा ने 162 बॉल पर 103 रन की पारी खेली। आखिरी विकेट के तौर पर वही आउट हुए। उनके अलावा पसिंदु सोरियाबंदारा ने 80 और कामिंदु मेंडिस ने 32 रन बनाए।
भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिनर मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए। सारांश जैन को 2 सफलता मिली। मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने1-1 विकेट अपने नाम किया।
पहले दिन भारतीय टीम 300/5
कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद पहले ही दिन 5 विकेट पर 300 रन बना दिए। दूसरे दिन भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी डिक्लेयर कर दी।
इस दौरान में देवदत्त पडिक्कल ने 117 और ध्रुव जुरेल ने 115 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत ने 63, कप्तान शुभमन गिल ने 50, यशस्वी जायसवाल ने 45 और रवींद्र जडेजा ने 43 रन बनाए। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने 4 विकेट लिए। केशरा नुवांथा और प्रभात जयसूर्या को 2-2 सफलता मिलीं।
कोलंबो टेस्ट में दोनों प्लेइंग-11
भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका टीम: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डि सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो।
ये भी पढ़ें: हम बाल बनाकर आते हैं: आइकॉनिक तस्वीर से पहले धोनी ने सूर्या से कहा, फिर रोहित के साथ फोटो ली; VIDEO वायरल

