रिंकू सिंह ने उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन कॉपी किया : प्रैक्टिस के दौरान मिमिक्री की, VIDEO वायरल
Published: Updated:
2 min read

UP T20 लीग में मेरठ मार्विक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन की नकल उतारी। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. रिंकू सिंह अपने फनी अंदाज के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। UP T20 लीग के एक मैच से पहले रिंकू प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन की नकल की।
रिंकू ने तारिक के उस एक्शन को कॉपी किया, जिसमें वह बॉल डालने से ठीक पहले कुछ मोमेंट के लिए रुकते हैं। रिंकू का ये अंदाज देखकर पास खड़े प्लेयर और सपोर्ट स्टाफ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
पहले यह वीडियो देखें....
प्रैक्टिस में मस्ती करते दिखे रिंकू
प्रैक्टिस सेशन के दौरान माहौल काफी हल्का-फुल्का था। इसी बीच रिंकू ने उस्मान तारिक की मिमिक्री कर दी। तारिक का बॉलिंग एक्शन पहले भी चर्चा में रहा है। उनके बॉल फेंकने से पहले रुकने वाले एक्शन को लेकर काफी बातें हो चुकी हैं। अब रिंकू की मिमिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस भी इस फनी मोमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं।
मेरठ मार्विक्स टीम की कप्तानी
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों यूपी टी20 लीग (UP T20 League) में खेल रहे हैं। वे मेरठ मार्विक्स (Meerut Mavericks) टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

