डेब्यू टेस्ट में 9 सिक्स, 9वें नंबर पर 81 रन: रजाउल्लाह ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी, अब भी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज क्लीन स्वीप का खतरा
Published: Updated:
3 min read

21 साल के रजाउल्लाह ने 81 रन बनाकर रिकॉर्ड बना दिया। अपनी इस पारी में 9 सिक्स लगाए। खास बात यह है कि यह प्लेयर बैटिंग के लिए 9वें नंबर पर उतरा था। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज के आखिरी यानी तीसरे टेस्ट में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर रजाउल्लाह ने सुर्खियां बटौर लीं। यह रजाउल्लाह का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच रहा, जिसमें उन्होंने पहले बॉलिंग में 4 विकेट लिए। इसके बाद बैटिंग में 81 रन बनाकर रिकॉर्ड बना दिया।
21 साल के इस खिलाड़ी ने रजाउल्लाह ने अपनी इस पारी में 9 सिक्स लगाए। खास बात यह है कि यह प्लेयर बैटिंग के लिए 9वें नंबर पर उतरा था। रजाउल्लाह डेब्यू टेस्ट में 9 सिक्स लगाने वाले और 9वें नंबर पर 81 रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी प्लेयर बन गए हैं।
वीडियो क्रेडिट- Sky Sports।
इंग्लैंड के पास क्लीन स्वीप का मौका
रजाउल्लाह की पारी के बावजूद पाकिस्तान टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान टीम ने बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में 449 रन बनाए और 130 रन का टारगेट सेट किया। मैच में अब भी 2 दिन का खेल बाकी है। ऐसे में इंग्लैंड टीम के पास आसानी से टारगेट चेज करने और पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप करने का मौका है।
दरअसल, पाकिस्तान टीम पहले ही इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट की सीरीज हार चुकी है। पहले टेस्ट में पारी और 103 रन से हार मिली थी। दूसरा टेस्ट 194 रन से गंवाया था। अब यदि तीसरा टेस्ट भी इंग्लैंड जीतती है तो सीरीज में पाकिस्तान को क्लीन स्वीप करेगी।
वीडियो क्रेडिट- Sky Sports।
मैच का हाल
मैच में पाकिस्तान टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 133 रन ही बना सकी थी। सऊद शकील ने 43, मोहम्मद अब्बास ने 21 और रजाउल्लाह ने 11 रन बनाए थे। इनके अलावा कोई भी प्लेयर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। इंग्लैंड के लिए पेसर जोश टंग ने 4 विकेट लिए थे। ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर को 3-3 विकेट मिले थे।
इसके बाद इंग्लैंड टीम ने पहली पारी में 453 रन बनाकर 320 रन की लीड बनाई थी। हैरी ब्रूक ने 75, जेमी स्मिथ ने 69, डेन लॉरेंस ने 65 और एमिलियो गे ने 60 और ओली रॉबिन्सन ने 50 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए रजाउल्लाह ने 4 विकेट लिए। मोहम्मद अली और मोहम्मद इमरान को 2-2 विकेट मिले।
दूसरी पारी में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में बगैर खाता खोले 2 विकेट गंवा दिए थे। इसका बाद शान मसूद ने 95, अजन अवैस ने 59 और बाबर आजम ने 76 रन बनाकर टीम को संभाला। आखिर में रजाउल्लाह ने 81 और अब्बास ने 42 रन बनाकर टीम को 449 रन तक पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी 2026 में ईशान के सबसे ज्यादा 409 रन: वैभव के 5 पारी में 192 रन, विकेट के मामले में मुकेश-मुश्ताक सबसे आगे

