दलीप ट्रॉफी 2026 में ईशान के सबसे ज्यादा 409 रन: वैभव के 5 पारी में 192 रन, विकेट के मामले में मुकेश-मुश्ताक सबसे आगे
Published: Updated:
2 min read

ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन टीम ने दलीप ट्रॉफी 2026 खिताब जीता। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन टीम ने दलीप ट्रॉफी 2026 खिताब अपने नाम कर लिया है। यह टीम 13 साल बाद चैम्पियन बनी है। 6 से 10 सितंबर तक चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया फाइनल ड्रॉ रहा था, लेकिन पहली पारी में मिली लीड के हिसाब से ईस्ट जोन को चैम्पियन घोषित किया गया।
इस टूर्नामेंट में फाइनल समेत 5 मैच खेले गए। इसमें शुरुआत में 2 क्वार्टरफाइनल हुए। फिर दो सेमीफाइनल और फाइनल हुआ। इस सीजन में ईशान किशन छाए रहे। बैटिंग के लगभग हर रिकॉर्ड में उनका नाम टॉप-5 में जरूर है।
दूसरी ओर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिनका बल्ला खास कमाल नहीं दिखा सका। वे टॉप-5 स्कोरर में भी पांचवें नंबर पर रहे। बॉलिंग में मुकेश कुमार और आबिद मुश्ताक सबसे आगे रहे। दोनों ने बराबर 12 विकेट लिए। आइए ग्राफिक्स में जानते हैं दलीप ट्रॉफी 2026 के कुछ बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में...






