7 टेस्ट में ओपनर जीरो पर आउट: पाकिस्तान के नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने 514 बॉल में पारी और 103 रन से हराया
Published: Updated:
3 min read

पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज में पहला मैच जीतकर इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट की सीरीज खेल रही है। पहला मैच लीड्स में 19 अगस्त से खेला गया, जिसका रिजल्ट 3 दिन में ही आ गया। इंग्लैंड ने 514 बॉल खिलाकर पाकिस्तान को दोनों पारी में ऑलआउट किया। साथ ही यह टेस्ट पारी और 103 रन से जीत लिया। इस टेस्ट में पाकिस्तान टीम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है।
सबसे ज्यादा 7 टेस्ट में पाकिस्तानी ओपनर डक पर आउट
दरअसल, इस लीड्स टेस्ट की दोनों पारियों में पाकिस्तान के ओपनर बगैर खाता खोले आउट हुए। 149 साल के क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 7 बार ऐसा पाकिस्तान टीम के साथ ही हुआ है, जब उसके दोनों ओपनर डक पर आउट हुए हों। इस रिकॉर्ड के मामले में इंग्लैंड (5) दूसरे नंबर पर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (4), इंडिया (2) और न्यूजीलैंड (1) का नंबर आता है।


ये भी पढ़ें: वुमन्स एशिया कप 2026: हम जीते तो क्या नकवी से ट्रॉफी लेंगे; 2025 की मेंस ट्रॉफी अब तक नहीं मिली
SENA देश में 17 टेस्ट से नहीं जीती पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान टीम का SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देश में बगैर कोई मैच जीते यह लगातार 17वां टेस्ट रहा। उसने आखिरी जीत 2018 में हासिल की थी।
जो रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर
219* - जो रूट
218 - स्टीव स्मिथ
210 - राहुल द्रविड़
205 - महेला जयवर्धने
200 - जैक कैलिस
अब बात मैच की करते हैं...
मुकाबले में टॉस हारकर पाकिस्तान पहले बैटिंग करने उतरी और पहली पारी में 171 रन पर ऑलआउट हुई। अब्दुल्लाह शफीक ने 61 रन बनाए। इंग्लैंड के पेसर ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने 5-5 विकेट लिए।
इंग्लैंड टीम ने पहली पारी में 409 रन बनाकर 238 रन की लीड बनाई। हैरी ब्रूक ने 91, जॉर्डन कॉक्स ने 73 और कप्तान जो रूट ने 66 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अली उस्मान ने 5 और खुर्रम शहजाद ने 3 विकेट लिए।
दूसरी पारी में पाकिस्तान को 238 रन की लीड उतारकर बड़ा टारगेट सेट करना था, लेकिन पूरी टीम 135 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से मैच जीत लिया।

