पाकिस्तान के स्कूल में एडम गिलक्रिस्ट नाम का प्लेयर: सेंचुरी लगाकर वायरल, संगकारा को मानता है आइडियल, देखें VIDEO
Published: Updated:
2 min read

पाकिस्तान के स्कूल बॉय एडम गिलक्रिस्ट (लेफ्ट) और दूसरी ओर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट।
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के एक स्कूल में एडम गिलक्रिस्ट को खेलते देखा गया है। जी हां, आपने नाम सही पढ़ा है, लेकिन व्यक्ति वो नहीं है, जो आप सोच रहे हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट नहीं हैं, बल्कि इसी के नाम वाला एक युवा क्रिकेटर है।
मजे की बात यह है कि यह युवा अपने नाम के मुताबिक एडम गिलक्रिस्ट को आइडियल नहीं मानता बल्कि श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बैटर कुमार संगकारा को मानता है।
ये भी पढ़ें: भारत नहीं आएगी पाकिस्तान हॉकी टीम: चैम्पियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से, बांग्लादेश टीम को मौका मिल सकता है
108 बॉल पर 117 रन बनाए
यह मामला तब सामने आया जब एक स्कूल मैच में एडम गिलक्रिस्ट नाम के युवा ने सेंचुरी लगाई। इसके बाद उसका वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें उसने अपने नाम के पीछे की असली कहानी भी बताई। यह युवा भी गिलक्रिस्ट और संगकारा की तरह विकेटकीपर बैटर ही है।
इस पाकिस्तानी गिलक्रिस्ट की स्टोरी काफी दिलचस्प है। वो कामराम पब्लिक स्कूल की ओर से खेलता है। उसने हैप्पी प्लेस ग्रामर स्कूल के खिलाफ 108 बॉल पर 117 रन की पारी खेली। उसने वीडियो में बताया है कि किस तरह माता-पिता ने मिलकर उसका नाम एडम गिलक्रिस्ट रखा।
ये भी पढ़ें: कोहली का नया वर्जन ज्यादा बेहतर: डि'विलियर्स के बयान में दम, 2016 में 100 अब 117 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे विराट
वीडियो क्रेडिट- सोशल मीडिया।
संगकारा को बताया फेवरेट प्लेयर
इस प्लेयर ने कहा- मेरी मम्मी ने मेरा नाम एडम रखा था। पिता को क्रिकेट का शौक था और वो क्रिकेट बहुत देखते थे। उन्होंने मेरे नाम के आगे गिलक्रिस्ट जोड़ दिया। इस तरह मेरा नाम एडम गिलक्रिस्ट हो गया।
उसने कहा- मैं भी विकेटकीपर और लेफ्ट हैंड बैटर हूं। मैं कुमार संगकारा की तरह बनना चाहता हूं और वही मेरे फेवरेट प्लेयर हैं।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर के रिकॉर्ड
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर गिलक्रिस्ट ने अपने कॅरियर में 96 टेस्ट खेले, जिसमें 5570 रन बनाए। उन्होंने 287 वनडे में 9619 और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच में 272 रन बनाए। गिलक्रिस्ट ने जनवरी 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था।

