इंग्लैंड में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने पहने ढीले स्वेटर्स: सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल, कामरान अकमल बोले- ऐसा लगा जैसे बर्फबारी होने वाली है
Published: Updated:
4 min read

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट की सीरीज खेल रही है। पहला मैच लीड्स में 19 अगस्त से खेला गया, जिसका रिजल्ट 3 दिन में ही आ गया। इंग्लैंड ने 514 बॉल खिलाकर पाकिस्तान को दोनों पारी में ऑलआउट किया।
स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हार मिली थी। मैच में टीम अपने परफॉर्मेंस के अलावा स्वेटर्स के चलते ट्रोल हुई। पाकिस्तानी प्लेयर्स एकदम ढीले-ढाले और अलग-अलग स्वेटर्स पहनकर मैच खेलने उतरे थे। वहीं पूर्व विकेटकीपर कमरान अकमल ने भी पाकिस्तान टीम के ड्रेसिंग स्टैंडर्ड पर सवाल उठाए।
बड़े साइज के स्वेटर्स देखकर फैन्स ने मजाक उड़ाया। किसी ने पूछा- अगर जैकेट का साइज गलत है तो उसे पहनने की जरूरत ही क्या है? वहीं कुछ फैंस ने प्लेयर्स के ढीले स्वेटर्स की कंपैरिजन बच्चों के उन कपड़ों से कर दी, जिन्हें मम्मियां अक्सर थोड़ा बड़ा खरीदती हैं, ताकि बच्चा उन्हें ज्यादा समय तक पहन सके।
कुछ यूजर्स ने तो मजाक में यह तक कह दिया कि शायद पाकिस्तान टीम के पास XXL और XXXL साइज ही बचे थे, इसलिए प्लेयर्स अपनी फिटिंग से काफी बड़े स्वेटर्स पहनकर मैदान पर उतर गए।
हेडिंग्ले में ठंड?
हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन मौसम जरूर ठंडा और क्लाउडी था, लेकिन कंडीशंस इतनी एक्सट्रीम भी नहीं थीं। 19 अगस्त को लीड्स में टेम्परेचर करीब 14°C से 17-20°C के बीच रहा। आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बारिश भी हुई। विंड स्पीड भी करीब 6.91 मील प्रति घंटा से 9.22 मील प्रति घंटा के आसपास रिकॉर्ड की गई।
इंग्लैंड के कई प्लेयर्स बिना जैकेट के मैदान पर नजर आए। संभव है कि वे ऐसे होम वेदर कंडीशंस के ज्यादा आदी हैं। वहीं पाकिस्तान के प्लेयर्स अलग-अलग और काफी ढीले स्वेटर्स में दिखाई दिए।

ऐसा लग रहा था बर्फबारी होने वाली है- कामरान अकमल
अकमल ने भी प्लेयर्स के अलग-अलग स्वेटर्स पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टीम को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वह इंटरनेशनल टेस्ट खेलने की नहीं, बल्कि बर्फबारी की तैयारी करके आई हो। इससे टीम के पूरे सेटअप में दिखाई दे रही कैजुअल अप्रोच भी नजर आती है।
अकमल ने सलमान अली आगा, अब्दुल्लाह शफीक और दूसरे प्लेयर्स के अलग-अलग स्वेटर्स का जिक्र करते हुए टीम मैनेजमेंट से सवाल किया कि आखिर इंटरनेशनल क्रिकेट के ड्रेसिंग स्टैंडर्ड का ध्यान कौन रख रहा है?
ये भी पढ़े: ODI वर्ल्ड कप की 10 टीमें तय: वेस्टइंडीज-आयरलैंड की एंट्री कैसे? जानिए बाकी 4 टीम के लिए क्वालिफायर राउंड का फॉर्मेट
खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज सही नहीं
अकमल ने आगे कहा - कप्तान समेत कई प्लेयर्स मैदान पर एक्टिव नहीं दिख रहे थे। ठंड से बचने के लिए हैंड वॉर्मर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन मैदान पर प्लेयर्स की मूवमेंट और एनर्जी भी दिखाई देनी चाहिए। ना सही बैकअप दिखाई दिया। ना ही प्लेयर्स के बीच जरूरी कम्युनिकेशन नजर आया।
पेस अटैक की हालत खराब
टीम की बड़ी कमजोरी उसका पेस अटैक भी बनता जा रहा है। कभी पाकिस्तान की पहचान दुनिया के सबसे खतरनाक फास्ट बॉलिंग अटैक से होती थी। कामरान अकमल ने बताया कि शुरुआती 35 ओवर्स में सबसे ज्यादा 15 ओवर मोहम्मद अब्बास से करवाए गए।
इससे साफ दिखाई देता है कि कप्तान को बाकी बॉलर्स पर उतना भरोसा नहीं है। कामरान ने 117-118 kmph की स्पीड से बॉलिंग करने वाले बॉलर्स पर भी सवाल उठाए।
पाकिस्तान अपना क्रिकेटिंग DNA खो रहा - रमीज राजा
पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा- पाकिस्तान में लगातार स्पिन-फ्रेंडली पिच पर खेलने की वजह से टीम की टेस्ट क्रिकेट की तैयारी एकतरफा होती जा रही है। इसका असर पेस बॉलिंग कल्चर पर पड़ रहा है। पेस बॉलिंग पाकिस्तान के क्रिकेटिंग DNA का हिस्सा रही है।

रमीज राजा ने आगे कहा- कई यंग प्लेयर्स के लिए T20 क्रिकेट जल्दी सक्सेस हासिल करने का रास्ता बन गया है। इसका असर टेस्ट क्रिकेट पर पड़ रहा है। टेस्ट क्रिकेट में पेशेंस, कंसिस्टेंसी और लंबे समय तक टिकने की जरूरत होती है। अगर यंग प्लेयर्स की प्राथमिकता बदल रही है, तो इसका असर लंबे फॉर्मेट में टीम के परफॉर्मेंस पर भी दिखाई देगा।
ये भी पढ़े: शाहिद अफरीदी का डॉग Max घर लौटा: कई दिन से लापता था, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने पोस्ट शेयर की थी; फैन्स ने सर्च अभियान चलाया

