मुथूट फिनकॉर्प टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर: 4.85 करोड़ रूपए प्रति मैच की डील, मार्च 2028 तक करार
Published:
2 min read

मुथूट फिनकॉर्प से पहले IDFC First Bank भारतीय क्रिकेट का टाइटल स्पॉन्सर था। बैंक का करार सितंबर 2023 से अगस्त 2026 तक था। (फोटो सोर्स - @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. मुथूट फिनकॉर्प ने टीम इंडिया के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स हासिल कर लिए हैं। यह डील 31 मार्च 2028 तक चलेगी। इस दौरान भारत में होने वाले इंटरनेशनल और डोमेस्टिक मैच में कंपनी टाइटल स्पॉन्सर रहेगी।
हर मैच के 4.85 करोड़ रुपए
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुथूट फिनकॉर्प ने करीब 4.85 करोड़ रुपए प्रति मैच की डील की है। हालांकि, BCCI की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही इस रकम की पूरी तरह पुष्टि होगी। यह पार्टनरशिप ‘ब्लू मुथूट’ ब्रांड के तहत होगी।
ये भी पढ़े: साइकिल चलाने पर पत्थर मारे गए: अफगानिस्तान की फरीबा ने हार नहीं मानी, अब एशियन गेम्स में सिल्वर जीता; जानिए स्ट्रगल स्टोरी
करीब 35 इंटरनेशनल मैच होंगे
अगले 2 घरेलू सीजन में भारत में करीब 35 इंटरनेशनल मैच खेले जाने हैं। इनमें 10 टेस्ट, 12 वनडे और 13 T20I शामिल हैं। इस पार्टनरशिप की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से होगी। पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। तिरुवनंतपुरम मुथूट फिनकॉर्प के होम स्टेट केरल में है।

पहले IDFC First Bank स्पॉन्सर टाइटल था
मुथूट फिनकॉर्प से पहले IDFC First Bank भारतीय क्रिकेट का टाइटल स्पॉन्सर था। बैंक का करार सितंबर 2023 से अगस्त 2026 तक था। इस डील के तहत IDFC First Bank BCCI को हर मैच के लिए 4.2 करोड़ रुपए देता था।
पहले नहीं मिले थे बिडर्स
नए टाइटल स्पॉन्सर के ऐलान में देरी भी हुई थी। BCCI ने 13 अगस्त को ITT के जरिए बिडिंग प्रोसेस रखा था। लेकिन किसी बड़ी कंपनी ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद BCCI ने डायरेक्ट नेगोशिएशन का रास्ता अपनाया।
रिपोर्ट के मुताबिक, Google Gemini, IDFC First Bank, Spinny और SBI Life जैसी कंपनियों से भी बातचीत हुई थी। आखिर में मुथूट फिनकॉर्प ने यह डील अपने नाम कर ली।
ये भी पढ़े : संजू को बाहर करके रातभर सो नहीं पाया: गौतम गंभीर बोले- वैभव को खिलाना पड़ा, प्लेइंग-11 सोशल मीडिया से नहीं तय होती

