एशियन गेम्स 2026 में भारत को 6 दिन में 23 मेडल : 2 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज के साथ 12वें नंबर पर, शूटिंग से 10 मेडल
Published: Updated:
3 min read

यह एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत का पहला गोल्ड मेडल है।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 में 6 दिन में भारत ने कुल 23 मेडल जीत लिए हैं। इनमें 2 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। मेडल टैली में भारत 12वें नंबर पर है। भारत को सबसे ज्यादा 10 मेडल शूटिंग में मिले हैं।
शूटिंग में कमलजीत और सुरूचि सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। खास बात यह रही कि इस जोड़ी को आखिरी वक्त पर तैयार किया गया था। फाइनल में दोनों ने 484.6 पॉइंट हासिल किए। यह एशियन गेम्स रिकॉर्ड रहा। भारतीय जोड़ी वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 3.8 पॉइंट पीछे रही।
शूटिंग में भारत का पहला गोल्ड
यह एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत का पहला गोल्ड मेडल है। इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को कोई मेडल नहीं मिला था। मनु भाकर भी महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में मेडल नहीं जीत पाई थीं। मेन्स और वुमन्स टीम इवेंट में भी भारत को पोडियम फिनिश नहीं मिला था।
इसके अलावा गुलवीर सिंह ने मेन्स की 10,000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 28:29.38 का टाइम निकाला। महिलाओं की 10,000 मीटर रेस में सीमा ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं शॉटपुट में मनप्रीत कौर ने 17.17 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। बरानिका इलंगोवन ने 4.15 मीटर के बेस्ट क्लियरेंस के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह पोल वॉल्ट में एशियन गेम्स का पहला मेडल है।
ये भी पढ़े : संजू को बाहर करके रातभर सो नहीं पाया: गौतम गंभीर बोले- वैभव को खिलाना पड़ा, प्लेइंग-11 सोशल मीडिया से नहीं तय होती
अबतक कितने मेडल
गोल्ड
वुमन्स टीम: क्रिकेट इवेंट (T20I)
कमलजीत और सुरूचि सिंह: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम
सिल्वर
वुमन्स टीम: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
मेन्स टीम: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
एलावेनिल वलारिवन: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
हिमांशु ढिल्लों: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
मीराबाई चानू: वेटलिफ्टिंग (46 Kg)
रोशिबिना देवी: सांडा इवेंट ( 60 Kg )
मेन्स टीम :50 मीटर राइफल 3 पोजिशन
ब्रॉन्ज
रुद्रांक्ष पाटिल: 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग)
सुचिका तारियाल: मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, 60 किग्रा
वुमन्स स्कीट टीम : (शूटिंग)
मेन्स स्कीट टीम: (शूटिंग)
जय मीणा : सॉफ्ट टेनिस
मेन्स टीम इवेंट : (बैडमिंटन)
अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल: स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट
सतनाम सिंह और सलमान खान: मेंस डबल स्कल
ये भी पढ़े : जापान में स्पेशल तकिया खरीदने पहुंचे बुमराह : पत्नी संजना ने पूछा- इतनी दूर ये करने गए?; जसप्रीत का मजेदार जवाब, VIDEO वायरल

