लीड्स टेस्ट में पाकिस्तान 171 पर ऑलआउट: 5-5 विकेट लेने वाले टंग और रॉबिन्सन ने बॉल के दो टुकड़े किए, Video में बताई वजह
Published: Updated:
3 min read

लीड्स टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में इंग्लैंड के पेसर ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने 5-5 विकेट लिए। इसके बाद दोनों ने बॉल को दो टुकड़ों में काट दिया और एक-एक हिस्सा अपने पास रख लिया। (@ICC )
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेल रही है। टॉस हारकर पाकिस्तान पहले बैटिंग करने उतरी और 171 रन पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड के पेसर ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने 5-5 विकेट लिए। इस पारी के बाद दोनों ने बॉल को दो टुकड़ों में काट दिया और एक-एक हिस्सा अपने पास रख लिया।
ये भी पढ़ें: WTC में टीम इंडिया को 5.18% का फायदा: अब भी फाइनल की राह मुश्किल, 8 में से 5 टेस्ट जीतना जरूरी; देखें सिनेरियो
5 विकेट लेने वाला प्लेयर बॉल ले जाता है
उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह भी दोनों ने बताई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, फुटबॉल और क्रिकेट में हमेशा से एक परंपरा रही है। मैच में हैट्रिक गोल करने के बाद फुटबॉल मैच बॉल अपने साथ ले जाता है।
ठीक उसी तरह क्रिकेट में बॉलर 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने पर बॉल अपने साथ ले जाता है। मगर मामला तब गड़बड़ा जाता है, जब एक पारी में दो बॉलर 5-5 विकेट लें। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। टंग और रॉबिन्सन कन्फ्यूजन में थे।
ग्राउंडस्टाफ ने बॉल को दो हिस्सों में काटा
हालांकि यह कन्फ्यूजन ज्यादा देर नहीं रहा। टंग ने मैच के बाद कहा- रोबो (रॉबिन्सन) ने कहा था कि हम यह बॉल दो हिस्सों में बांट सकते हैं। ग्राउंडस्टाफ ने हमारी बात मानी और ऐसा कर भी दिया।
टंग ने कहा- मैंने पहली बार ऐसा होते हुए देखा है। मुझे विश्वास है कि मैं इसे (बॉल का एक हिस्सा) कहीं न कहीं जरूर सजाकर रखूंगा।
दोनों प्लेयर इस मोमेंट को नहीं भूल पाएंगे
रॉबिन्सन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉल का आधा हिस्सा दिखाया और कहा- हम फील्ड से बाहर जा रहे थे। जोश टंग ने यह बात (बॉल काटने की) कही। मैंने कहा कि हमें सच में ऐसा करना चाहिए, यह बहुत अच्छा रहेगा।
फास्ट बॉलर रॉबिन्सन ने कहा कि यह ऐसा मोमेंट है जिसे कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने आगे कहा- क्रिकेट में अक्सर बॉल को दो हिस्सों में नहीं देखा गया है। यही वजह रहेगी कि इसे हम कभी नहीं भूलेंगे।
ये भी पढ़ें: एक सिक्स लगाओ मैं तुम्हें IPL में ले जाउंगा: यशस्वी के माइंड गेम में फंसकर श्रीलंका के डिकवेला आउट, VIDEO वायरल

