सिर्फ फोटोशूट के लिए बुलाया है: कपिल देव को स्कूल प्रोग्राम में आया गुस्सा, बोले- यहां कोई सिस्टम ही नहीं है
Published: Updated:
2 min read

पूर्व फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर कपिल देव ने भारतीय टीम के लिए 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले। (फाइल फोटो- ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम को ODI वर्ल्ड कप 1983 जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक स्कूल प्रोग्राम में नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में कोई सिस्टम और कायदा ही नहीं है।
सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि स्कूल मैनेजमेंट ने तैयारियों में देरी की। प्रोग्राम में लोग भी ज्यादा नहीं थे। कपिल देव समेत बाकी जितने भी लोग थे, सभी को गर्मी में बैठाया गया।
इस बात से कपिल देव गुस्सा हुए और कहा कि यह प्रोग्राम सिर्फ फोटोशूट के लिए रखा है। हालांकि इस वायरल वीडियो और सोशल मीडिया के दावों की राजएक्सप्रेस पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: 2036 ओलिंपिक भारत में हो: लाल किले से PM मोदी ने कहा- टैलेंट हंट कैम्पेन चलेगा, 5-10 साल के बच्चों पर फोकस करेंगे
स्कूल से ही कायदे सीखते हैं
67 साल के कपिल देव ने कहा कि यह स्कूल फंक्शन है और शिक्षकों को तो ज्यादा सजग रहना चाहिए। उन्हें ज्यादा अनुशासन में रहना चाहिए। स्कूल से ही तो बच्चे भी अनुशासन सीखते हैं।
वायरल वीडियो में कपिल देव ने कहा- भाई कोई सिस्टम ही नहीं है इस स्कूल में। ये कैसे हो सकता है? शिक्षकों का महत्व अधिक होना चाहिए। मुझे बता देते कि सिर्फ फोटोग्राफ के लिए आना है तो मैं अलग से टाइम देता। फंक्शन है... कुछ कायदे होने चाहिए और कहां से कायदे सीखते हैं, स्कूल से सीखते हैं।
131 टेस्ट और 225 वनडे खेले
पूर्व फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर कपिल देव ने भारतीय टीम के लिए 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 5248 रन बनाए और 434 विकेट लिए। ODI में उनके नाम 3783 रन और 253 विकेट हैं।

