IPL हिस्ट्री में टॉपर टीम 6 खिताब जीत सकी: 13 फाइनल खेले, मुंबई 3 बार टॉपर रहकर चैम्पियन बनी; यहां देखें IPL की नंबर-1 टीम का रिकॉर्ड
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन अब फाइनल की ओर है। ग्रुप स्टेज के मैच खत्म हो गए हैं और प्लेऑफ राउंड शुरू हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पॉइंट्स टेबल में टॉप करते हुए प्लेऑफ में एंट्री की है। यहां बताने वाली बात यह है कि IPL के इतिहास में अब तक 18 सीजन हो चुके हैं।
19वीं सीजन जारी है। 18 में से सिर्फ 6 सीजन में ही टॉप करने वाली टीम खिताब जीत सकी है। इसमें भी मुंबई इंडियंस (MI) अकेली टीम है, जिसने टॉप करते हुए एक से ज्यादा बार खिताब जीते। MI ने 3 बार ट्रॉफी जीती है।
टॉपर टीम ने 13 फाइनल खेले
यह रिकॉर्ड देखते हुए बेंगलुरु टीम के लिए थोड़ा खतरा जरूर महसूस होने लगता है। इसी RCB ने पिछले सीजन में ट्रॉफी जीती थी। तब यह टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी। उसने टॉप करने वाली पंजाब किंग्स को हराया था।
IPL हिस्ट्री में टॉपर टीम ने अब तक 13 फाइनल खेले, जिसमें से 6 बार खिताब जीते। 4 बार टॉपर टीम क्वालिफायर-2 में और एक बार सेमीफाइनल में हारकर ही बाहर हो गई। दरअसल, प्लेऑफ फॉर्मेट 2011 से आया है। इससे पहले लीग में सेमीफाइनल ही हुआ करते थे।

एलिमिनेटर टीम एक ही खिताब जीत सकी
प्लेऑफ सिस्टम आने के बाद सबसे बुरा हाल तीसरे और चौथे नंबर की टीमों का हुआ है, जो एलिमिनेटर खेलती हैं। 2011 के बाद से एलिमिनेटर खेलने वाली टीम सिर्फ एक ही बार खिताब जीत सकी है। यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 सीजन में बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

