मैच में बॉलर के एक्शन की जांच: खराब मौसम में पिंक बॉल से टेस्ट, अब क्रिकेट में बदलने जा रहे ये 5 बड़े नियम
Published:
4 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) जल्द ही क्रिकेट के नियमों में कुछ बड़े बदलाव करने जा रहा है। 30 मई को ICC की मीटिंग अहमदाबाद में होनी है। इसी दौरान चर्चा के बाद इन नियमों को मंजूरी मिल सकती है। इनमें चार मेजर रूल्स हैं, जिन पर काफी चर्चा हो रही है।
इसमें टेस्ट क्रिकेट में दो अलग कलर की बॉल के इस्तेमाल का रूल भी है। क्रिकबज के मुताबिक, इन 5 रूल्स को लेकर प्रस्ताव भी रखा गया। गुरुवार यानी 21 मई को ICC चीफ एग्जीक्यूटिव कमेटी (CEC) की वर्चुअली मीटिंग हुई थी। इस दौरान इन रूल्स को लेकर भी चर्चा हुई।
अब अगली मीटिंग में इन नियमों पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे। आइए जानते हैं इन 5 रूल्स के बारे में…

खराब मौसम में पिंक बॉल से टेस्ट
सबसे बड़ा बदलाव टेस्ट फॉर्मेट में हो सकता है। यदि किसी मैच के दौरान खराब मौसम की भविष्यवाणी हो या बारिश हो रही हो, ऐसी स्थिति में उस टेस्ट में रेड बॉल की जगह पिंक बॉल इस्तेमाल की जा सकती है। इसके लिए दोनों टीम की परमिशन जरूरी होगी। यदि यह रूल बनता है तो पिंक बॉल इस्तेमाल करके टेस्ट को रात में यानी फ्लड लाइट में भी पूरा कराया जा सकेगा।
हालांकि यह पिंक बॉल टेस्ट के शुरुआत में इस्तेमाल होगी या बीच मैच में, इसको लेकर अभी कोई क्लियरिटी नहीं है। रूल आने पर ही पता चलेगा कि बॉल के इस बदलाव को किस तरह मैनेज किया जा सकेगा।

अंपायर मैदान पर बॉलर का लीगल एक्शन चेक कर सकेंगे
यदि किसी बॉलर का लीगल एक्शन नहीं हुआ तो इसकी जांच अंपायर खुद ही मैच के दौरान कर सकेंगे। दरअसल, नए रूल के तहत फील्ड अंपायर को हॉकआई (HawkEye) टेक्निक के इस्तेमाल का अधिकार मिल सकता है। इसके जरिए फील्ड अंपायर किसी संदिग्ध एक्शन की रिपोर्ट तुरंत थर्ड अंपायर से कर सकेगा।
बीच मैच में ही बॉलर के हाथ की मूवमेंट और आर्म एक्सटेंशन की तुरंत जांच की जाएगी। अगर एक्शन अवैध पाया गया, तो उसी समय कार्रवाई की जा सकती है। एशिया कप 2025 के दौरान पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठे थे। हालांकि, ICC ने इसे सही बताया था। मौजूदा IPL 2026 सीजन में स्पिनर क्रुणाल पंड्या के एक्शन पर भी सवाल उठे हैं। यदि यह रूल होता तो मैच में ही चेक कर लिया जाता और सच्चाई पता चल जाती।

ODI मैच में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान हेड कोच मैदान पर जा सकेंगे
ODI फॉर्मेट में भी एक बड़ा रूल आ सकता है। मैच में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान टीम के हेड कोच को भी मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से बात करने की परमिशन मिल सकती है। यह नया रूल आ सकता है। फिलहाल, यह रूल टी20 फॉर्मेट में ही है।
अभी वनडे मैच में सिर्फ सब्स्टिट्यूट खिलाड़ी ही मैदान पर जा सकता है। उसे भी टीम की जर्सी पहनना जरूरी होता है। नए रूल के बाद हेड कोच भी मैदान पर जा सकेंगे। हालांकि उन्हें जर्सी पहनना होगा या नहीं, इसको लेकर क्लियरिटी नहीं है।
वनडे में 2 ड्रिंक्स ब्रेक के बीच टाइम तय
साथ ही ODI एक और नया नियम आ सकता है। वनडे मैच की एक पारी में दो ड्रिंक्स ब्रेक का नियम है। अब नए रूल के तहत दोनों ब्रेक के बीच का टाइम भी तय कर दिया जाएगा। दरअसल, नए नियम के तहत अब से किसी वनडे की एक पारी में दो ड्रिंक्स ब्रेक के बीच 1 घंटे 10 मिनट का अंतर होना जरूरी होगा। इससे पहले दूसरा ब्रेक नहीं ले सकेंगे।
टी20 में इनिंग ब्रेक 5 मिनट कम होगा
टी20 इंटरनेशनल में भी एक बदलाव होने जा रहा है। नए रूल के तहत किसी T20I मैच में इनिंग ब्रेक का टाइम घटाया जाएगा। अब से किसी T20I मैच में इनिंग ब्रेक सिर्फ 15 मिनट का ही रहेगा। फिलहाल, यह ब्रेक 20 मिनट का होता है। यानी नया रूल आने के बाद इनिंग ब्रेक के लिए 5 मिनट कम हो जाएंगे।

