भगदड़ के बाद बेंगलुरु में पहला इंटरनेशनल मैच: भुवी की वापसी, बारिश की आशंका 90%; जानिए कब-कहां LIVE देख सकेंगे मैच
Published: Updated:
3 min read

भारतीय टीम ने सीरीज का पहला और तीसरा मैच जीता। जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरा और चौथा मैच अपने नाम किया। सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 की घरेलू सीरीज खेल रही है। शुरुआती 4 मैच के बाद सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। आखिरी और निर्णायक मुकाबला शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
चिन्नास्वामी में भगदड़ के बाद यह पहला इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है। यहां 4 जून 2025 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मची थी। इसमें 11 लोगों की जान गई थी। इसी साल RCB ने अपना पहला IPL खिताब जीता था।
ये भी पढ़ें: मेडल की चमक चेहरे पर मुस्कान लाती है: PM एशियन गेम्स मेडलिस्ट से मिले, कहा- हर मैदान पर तिरंगे की शान होगी
बारिश की आशंका 90%
हालांकि यह मुकाबला बारिश से धुल सकता है। Accuweather के मुताबिक, बेंगलुरु में आज बारिश की आशंका 90% है। हवाओं की स्पीड 30 km/h रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे। यदि बारिश के चलते मैच रद्द होता है तो सीरीज 2-2 से ड्रॉ मानी जाएगी।
पिच रिपोर्ट
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए शानदार मानी जाती है। यहां हाइस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। पिच पर बॉलर्स को एक समान उछाल मिलेगा। यहां की आउटफील्ड तेज मानी जाती है।
भारतीय टीम में एक बदलाव हो सकता है
इंदौर की तरह बेंगलुरु में भी छोटी बाउंड्री के चलते स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर बैठाया जा सकता है। यदि पिच काफी सूखी हुई होगी और टर्न अच्छा मिलेगा तो कुलदीप को मौका मिल सकता है। हालांकि इसकी उम्मीद कम ही है।
हालांकि भारतीय प्लेइंग-11 में एक बदलाव तो पक्का है। चोटिल पेसर अर्शदीप सिंह की जगह भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। भुवी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 22 नवंबर 2022 को खेला था।
ये भी पढ़ें: रील के चक्कर में ठुक जाओगे: वैभव का पैपराजी पर कमेंट; PM के बयान पर सूर्यवंशी मुस्कुराए, VIDEO वायरल
कब और कहां खेला जाएगा मैच
इंडिया Vs वेस्टइंडीज 5वां टी20 मैच 17 अक्टूबर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
कहां LIVE देख सकेंगे
फैन्स इस मैच को टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। जबकि मोबाइल यूजर्स मुकाबले को जियो होटस्टार पर देख सकेंगे। इसी ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
ये भी पढ़ें: मैं, मेरा क्रिकेट और मेरी फैमिली: इन 3 पर फोकस कर रहे पृथ्वी शॉ, कहा- सोशल मीडिया से दूर, अब सिर्फ हार्ड वर्क करना है
मैच में दोनों संभावित प्लेइंग-11
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह/भुवनेश्वर कुमार।
वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, शमार स्प्रिंगर, कीमो पॉल, शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती।

