IND Vs PAK मैच हमेशा इलेक्ट्रिफाइंग होता है: पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज बोले- मुझे टीम इंडिया के खिलाफ खेलना पसंद था
Published: Updated:
2 min read

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान ग्रुप-A में हैं। भारतीय टीम और पाकिस्तान का मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और पाकिस्तान की क्रिकेट राइवलरी एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2027 में आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने इस मुकाबले को लेकर अपनी बात रखी है। तनवीर के मुताबिक भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा इलेक्ट्रिफाइंग होता है। उन्होंने कहा कि फैन्स को रिजल्ट से ज्यादा क्वालिटी क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए।
ICC टूर्नामेंट में भिड़ंत ही होती है
भारतीय टीम और पाकिस्तान (IND Vs PAK) के बीच बाइलेटरल क्रिकेट नहीं होता। दोनों टीमें ICC टूर्नामेंट और एशिया कप में ही आमने-सामने आती हैं। वनडे और T20I वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 16-1 है। हाल ही में एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भी दोनों टीमें भिड़ी थीं। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता था।
ये भी पढ़े :मेसी ने अर्जेंटीना के लिए फेयरवेल मैच खेला: नेशनल एंथम के दौरान रो पड़े, बेटों के साथ मैदान पर उतरे; PHOTO

भारत के खिलाफ खेलना पसंद था
सोहेल तनवीर ने भारत-पाकिस्तान मैच के दबाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों पर फैंस की उम्मीदों का काफी दबाव रहता है। तनवीर ने बताया कि उन्हें भारत के खिलाफ खेलना पसंद था। उन्होंने IPL के अलावा भारत में 2 बाइलेटरल सीरीज भी खेली थीं। भारत में ही उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें चुनौती पसंद थी। ईडन गार्डन्स में पूरा स्टेडियम उनके खिलाफ होने के बावजूद वह इस माहौल का आनंद लेते थे।
10 अक्टूबर को मुकाबला
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान ग्रुप-A में हैं। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-ए भी शामिल हैं। भारतीय टीम और पाकिस्तान का मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे मिलकर करेंगे।
ये भी पढ़े : सेना के खिलाड़ियों ने जीते 20 मेडल: 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज; मेडल टैली में इंडिया चौथे नंबर पर रहा

