आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज, एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया: श्रेयस कप्तान, वैभव शामिल; सूर्या ने कप्तानी-जगह दोनों गंवाई
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव (SKY) की जगह अब टी20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। खास बात यह है कि सूर्या को किसी भी टीम में जगह भी नहीं मिली। जबकि वैभव सूर्यवंशी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
कोहली की जगह यशस्वी टीम में
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। कोहली चोट के चलते इस वनडे सीरीज से बाहर हुए हैं। उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी है। कोहली को 6 हफ्ते आराम के लिए कहा गया है। इंडिया-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के तीनों मैच 13, 17 और 20 जून को होंगे।
आयरलैंड दौरे (T20) के लिए टीम: प्रिंस यादव को मौका, बुमराह को आराम
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
तिलक वर्मा (वाइस कैप्टन)
रवि बिश्नोई
अभिषेक शर्मा
नीतीश रेड्डी
मो. सिराज
संजू सैमसन
अक्षर पटेल
हर्षित राणा
ईशान किशन
वॉशिंगटन सुंदर
अर्शदीप सिंह
शिवम दुबे
वरुण चक्रवर्ती
प्रिंस यादव
वैभव सूर्यवंशी
इंग्लैंड दौरे (T20) के लिए टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
तिलक वर्मा (वाइस कैप्टन)
रवि बिश्नोई
अभिषेक शर्मा
नीतीश रेड्डी
मो. सिराज
संजू सैमसन
अक्षर पटेल
हर्षित राणा
ईशान किशन
वॉशिंगटन सुंदर
अर्शदीप सिंह
शिवम दुबे
वरुण चक्रवर्ती
प्रिंस यादव
वैभव सूर्यवंशी
आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज
भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और तीन वनडे की घरेलू सीरीज खेल रही है। इसके बाद आयरलैंड और फिर इंग्लैंड दौरा होगा। आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को दो टी20 की सीरीज होगी।
इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में 5 टी20 की सीरीज खेली जानी है। फिर दोनों टीमों के बीच 14 जुलाई से 3 वनडे की सीरीज होगी, जिसके लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है।
Asian Games के लिए टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
तिलक वर्मा (वाइस कैप्टन)
रवि बिश्नोई
अभिषेक शर्मा
नीतीश रेड्डी
जसप्रीत बुमराह
संजू सैमसन
अक्षर पटेल
हर्षित राणा
ईशान किशन
वॉशिंगटन सुंदर
अर्शदीप सिंह
शिवम दुबे
वरुण चक्रवर्ती
वैभव सूर्यवंशी
एशियन गेम्स सितंबर-अक्टूबर में होंगे
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट भी शामिल किया गया है। टूर्नामेंट सितंबर-अक्टूबर में जापान की मेजबानी में खेला जाएगा। यह एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होंगे। टूर्नामेंट में क्रिकेट इवेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा।


