इंडिया 200 T20I जीतने वाली पहली मेन्स टीम: अभिषेक एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 10 बार जीरो पर आउट, एक मैच में बने ये रिकॉर्ड
Published:
2 min read

सानो में खेले गए टी20 मैच में भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 2 रन से हराया। यह टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल में 200वीं जीत रही। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ एक टी20 खेला, जिसे 2 रन से जीता। इस मैच में भारतीय टीम और प्लेयर्स ने कई रिकॉर्ड बनाए। ओपनर अभिषेक शर्मा ने डक पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। वे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 10 बार डक पर आउट हुए। दूसरा भारतीय टीम 200 टी20 जीतने (सुपर ओवर मिलाकर) वाली पहली टीम भी बनी है।
पहला रिकॉर्ड 200 टी20 जीत
भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 291 में से सबसे ज्यादा 200 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी है। उसके बाद दूसरा नंबर पाकिस्तान का है, जिसने अब तक (23 सितंबर) 299 में से 174 ही मैच जीते हैं। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है, जिसने 267 में से 137 टी20 जीते हैं।

टीम इंडिया 20 में से 17 टीम के खिलाफ पहला टी20 जीती
भारतीय टीम ने 20 अलग-अलग टीमों के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से 17 टीमों के खिलाफ पहला मैच जीता है। यह एक रिकॉर्ड है। अब तक कोई भी टीम ऐसा नहीं कर सकी है। बाकी 3 में से दो मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ हारे थे। जबकि स्कॉटलैंड के खिलाफ पहला मैच बेनतीजा रहा था।
ये भी पढ़ें: बगैर थर्ड अंपायर हुआ इंडिया Vs जापान T20I: रनआउट और वाइड के फैसले पर अंपायर से अय्यर की बहस, VIDEO वायरल

पहली बॉल पर डक
अभिषेक इस साल सबसे ज्यादा 5 बार पहली बॉल पर बगैर खाता खोले आउट हुए हैं। वे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 5 बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले T20I में रवांडा के Kevin Irakoze 2023 और जिम्बाब्वे के Richard Ngarava 2024 में 5-5 बार गोल्डन डक पर आउट हुए थे।
ये भी पढ़ें: IPL और DPL में मैच फिक्सिंग का दावा: चेन्नई टीम के प्लेयर ने प्लेइंग-11 की जानकारी लीक की, हर मैच के 60 लाख रुपए मिले


