कोहली-रोहित दो महीने बाद फिर खेलने उतरेंगे: वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया की प्रैक्टिस शुरू, फोटो वायरल
Published: Updated:
3 min read

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली ने आखिरी वनडे मैच दो महीने पहले 19 जुलाई को खेला था। यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में हुआ था। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम अपने घर में वेस्टइंडीज (IND Vs WI ODI Series) के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 की सीरीज खेलेगी। सबसे पहले ODI सीरीज होगी, जिसका पहला मैच रविवार (27 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। विराट कोहली और रोहित शर्मा दो महीने बाद खेलने उतरेंगे।
टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित और कोहली ने आखिरी वनडे मैच दो महीने पहले 19 जुलाई को खेला था। यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में हुआ था। यह दोनों प्लेयर अब सिर्फ वनडे ही खेल रहे हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 13 सीरीज जीते
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। दोनों के बीच यह 25वीं बाइलेटरल ODI सीरीज खेली जा रही है। 20 साल से भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी वनडे सीरीज नहीं हारी है। इस दौरान लगातार 13 सीरीज जीती हैं।
वर्ल्ड क्रिकेट में यह रिकॉर्ड है। भारतीय टीम ने आखिरी बार मई 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई थी। इसके बाद से अब तक हारे नहीं हैं। इस तरह किसी एक टीम के खिलाफ लगातार 13 ODI बाइलेटरल सीरीज जीतने वाली इंडिया पहली टीम है।
पिछले मैच में वेस्टइंडीज को 200 रन से हराया था
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला ODI 9 जून 1979 को बर्मिंघम में खेला, जिसमें 9 विकेट से हार मिली थी। जबकि आखिरी वनडे 1 अगस्त 2023 को तारौबा में खेला, जिसे रिकॉर्ड 200 रन से जीता था।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय स्क्वॉड
वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान-विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानियों की दिक्कत: हेड कोच बोले- उन्हें सिर्फ भारत को हराने से मतलब, बाकी चीजों को वो सोचते ही नहीं
टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दूबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

