IND Vs SLC XI वॉर्मअप टेस्ट: पहले दिन श्रीलंका 354/8, जडेजा-कुलदीप और सुथार को 2-2 विकेट
Published: Updated:
3 min read

पहले दिन भारतीय स्पिनर्स ने कुल 6 विकेट लिए। इसमें रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार को 2-2 सफलताएं मिलीं। (फोटो- @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीम के बीच दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका क्रिकेट XI (SLC XI) के खिलाफ 7 अगस्त से तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेल रही है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए SLC XI ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 363 रन बनाए।
राविंदु रसंथा ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। इनके अलावा निशान फर्नांडो ने 66 और कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रन बनाए। केशरा नुवंथा 9 और दिलुम सुदीरा 1 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं।
पहले दिन स्पिनर्स को 6 विकेट
मैच में SLC XI की शुरुआत शानदार रही थी। टीम का पहला विकेट 110 के स्कोर पर गिरा। 246 रन पर चौथा विकेट गिरा। इसके बाद लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और टीम ने 363 रन पर 8 विकेट गंवा दिए।
इस पारी में भारतीय स्पिनर्स ने कुल 6 विकेट लिए। इसमें रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार को 2-2 सफलताएं मिलीं। एक विकेट पेसर गुरनूर बरार को मिला। इस वॉर्म-अप मैच में भारत की ओर से 7 बॉलर्स ने बॉलिंग की। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और सारांश जैन को पहले दिन विकेट नहीं मिला।
ये भी पढ़ें: ईशान किशन RBI में काम पर लौटे: असिस्टेंट मैनेजर की जिम्मेदारी निभा रहे, फोटो वायरल; जानिए As. Manager की सैलरी
गिल पहले दिन मैच नहीं खेले
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) इस वॉर्मअप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरे। प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनकी दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई थी।
एहतियात के तौर पर टीम मैनेजमेंट ने उन्हें पहले दिन आराम दिया है। गिल की गैरमौजूदगी में KL राहुल ने टीम की कप्तानी संभाली। टॉस के लिए भी वही मैदान पर आए।
सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से
भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज खेली जानी है। पहला मैच 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा।
श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड:
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, आकिब नबी, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

